लाइव न्यूज़ :

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: 100 साल पुरानी मस्जिद गुलजार, माडी गांव में एक भी मुस्लिम नहीं, पांचों वक्त होता है अजान, जानें क्यों है चर्चा में

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2022 17:33 IST

बिहार में नालंदा जिले के बेन प्रखंड के माडी गांव है. आगरा के ताजमहल मॉडल पर बनी यह म‍स्जिद आज चकाचक है. यह 100 साल पुरानी मस्जिद बताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमस्जिद से 5 वक्त की अजान होती है और मस्जिद को रोजाना धोया जाता है.गांव के हिन्दूओं को अजान नहीं आता तो वह टेप रिकार्डर से, पेन ड्राइव से या फिर मोबाइल पर अजान की रिकार्डिंग चलाते हैं.वीरान पड़ी इस मस्जिद को आबाद गांव का हिन्दू समुदाय द्वारा किया गया है.

पटनाः देश में जारी मंदिर-मस्जिद विवादों के बीच बिहार का एक गांव उदाहरण गंगा-जमुनी तहजीब का मिशाल बनकर खड़ा है. सूबे के नालंदा जिले के बेन प्रखंड के माडी गांव में एक भी मुस्लिम नहीं है, लेकिन वहां एक मस्जिद है और वहां हर दिन पांचों वक्त की अजान भी होती है.

आगरा के ताजमहल मॉडल पर बनी यह म‍स्जिद आज चकाचक है. यह 100 साल पुरानी मस्जिद बताई जा रही है. मस्जिद से 5 वक्त की अजान होती है और मस्जिद को रोजाना धोया जाता है. बताया जाता है कि गांव के हिन्दूओं को अजान नहीं आता तो वह टेप रिकार्डर से, पेन ड्राइव से या फिर मोबाइल पर अजान की रिकार्डिंग चलाते हैं.

वीरान पड़ी इस मस्जिद को आबाद गांव का हिन्दू समुदाय द्वारा किया गया है. मस्जिद के रंग-रोगन व साफ-सफाई की जिम्‍मेदारी उठाने वाले गौतम महतो व अजय पासवान बताते हैं कि इस मस्जिद से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है. कोई भी शुभ काम के पहले यहां स्थित मजार पर मत्‍था टेका जाता है. शादी-विवाह हो या कोई अन्‍य खुशी का मौका, यहां के हिंदू पहले इस मस्जिद का दर्शन करते हैं.

सदियों से चली आ रही इस परंपरा को यहां के लोग पूरी आस्‍था के साथ कायम रखे हुए हैं. बताया जाता है कि यहां रहने वाले मुसलमानों ने 100 साल पहले इस मस्जिद को बनवाई थी. लेकिन 1947 के बंटवारे में कुछ पाकिस्तान चले गए तो कुछ रोजी- रोजगार के चक्कर में शहरों को पलायन कर गए. मस्जिद वीरान हो गई थी, तब हिन्दूओं ने मंदिर के साथ-साथ मस्जिद को आबाद किया.

वहीं, मस्जिद के बाहर स्थित मजार की भी कहानी है. गांव के लोग बताते हैं कि वहां पहले अगलगी की घटना होती थी. बाढ़ भी आती रहती थी. करीब पांच-छह सौ साल पहले एक मुसलमान फकीर हजरत इस्माइल गांव आए थे. इसके बाद गांव में कभी कोई तबाही नहीं आई. उनके निधन के बाद ग्रामीणों ने उन्‍हें मस्जिद के पास ही दफना दिया. ग्रामीणों की इस मजार से गहरी आस्‍था जुड़ी है. 

जानकारों का कहना है कि करीब सौ साल पुरानी यह मस्जिद जिस गांव में है, उसकी प्राचीनता नालंदा विश्वविद्यालय के दौर तक जाती है. माना जाता है कि वहां नालंदा विश्वविद्यालय की मंडी यहां लगती थी, इसलिए गांव का नाम मंडी था. यही बाद में अपभ्रंश होकर माडी हो गया. वर्तमान में गांव में पांच सौ घर हैं. बताया जाता है कि गांव के गौतम प्रसाद, बखरी जमादार एवं अजय पासवान इस मस्जिद की परंपरा को बचाने में लगे रहते हैं.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी