लाइव न्यूज़ :

13 बच्चे पैदा करने वाले जदयू के पूर्व विधायक सरफुद्दीन की तारीफ, सभापति ठाकुर ने कहा-जिंदादिल इंसान, जल्द ही एक और खुशखबरी, 20 से 25 मतदाता तो पैदा कर ही देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2022 15:03 IST

बिहार विधान परिषद का सभापति बनने के बाद सीतामढ़ी में देवेश चंद्र ठाकुर के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे13 बच्चों के पिता पूर्व जदयू विधायक सरफुद्दीन को जिंदादिल इंसान बताया।पूर्व विधायक का उत्साह देखकर लगता है कि 14वां भी जल्द ही आ आएगा।पूर्व विधायक सरफुद्दीन हमारे 20 से 25 मतदाता तो पैदा कर ही देंगे।

पटनाः देश में बढ़ती आबादी पर जारी सियासत के बीच जदयू कोटे से बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी में एक सभा के दौरान 13 बच्चे पैदा करने के लिए शिवहर के पूर्व विधायक की जमकर तारिफ की है।

 

इस दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक पूर्व विधायक हमारे 20 से 25 वोटर तो पैदा कर ही देंगे। इस दौरान मंच पर कई महिला नेता भी मौजूद थी। दरअसल, बिहार विधान परिषद का सभापति बनने के बाद सीतामढ़ी में देवेश चंद्र ठाकुर के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था।

इस दौरान सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए देवेश चंद्र ठाकुर शब्दों की मर्यादा लांघते हुए 13 बच्चे पैदा करने के लिए शिवहर के पूर्व जदयू विधायक सरफुद्दीन की खूब प्रशंसा की। उन्होंने 13 बच्चों के पिता पूर्व जदयू विधायक सरफुद्दीन को जिंदादिल इंसान बताया।

इतना ही नहीं सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि पूर्व विधायक का उत्साह देखकर लगता है कि 14वां भी जल्द ही आ आएगा। सभापति यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक पूर्व विधायक सरफुद्दीन हमारे 20 से 25 मतदाता तो पैदा कर ही देंगे। इस दौरान जदयू के पूर्व विधायक सरफुद्दीन समेत मंच पर मौजूद अन्य नेता जोरदार ठहाका लगाते दिखे। मंच पर कई महिला नेता भी इस दौरान मौजूद थी। 

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो