लाइव न्यूज़ :

बिहार में दारोगा ने तोता से पूछा कटोरा में दारू बनता है?, जानें क्या मिला उत्तर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2023 19:20 IST

बिहारः दारोगा कन्हैया कुमार ने तोते से पूछा- ये तोतवा, अमृत मल्लाह कहां गया? इधर, तोता, कटोरा-कटोरा बोलने लगा। दरोगा ने सवाल किया- कटोरा में दारू बनता है? फिर पूछा-अमृत मल्लाह कहां गया?

Open in App
ठळक मुद्दे दारोगा कन्हैया कुमार ने बताया कि रात में छापेमारी के दौरान अमृत मल्लाह घर में नहीं मिला।मालिक अमृत मल्लाह का नाम लिया तो वह चुप्पी साध गया। मिट्ठू बोला वह फिर कटोरा-कटोरा बोलने लगा।

पटनाः बिहार के गया जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां शराब तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस ने पिंजड़े में बंद एक तोता से पूछताछ करने लगी। दारोगा ने तोते से पहला सवाल पूछा कि ऐ तोतवा,बता किधर है तेरा मालिक... । मामला गया के गुरुआ थाने का बताया जा रहा है। जहां शराब तस्करी की सूचना पर छापा मारने पहुंची पुलिस टीम के हाथ कुछ ना लगा। 

दरअसल, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब की खेप के साथ तस्कर भी मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस के हाथ लगा भी तो सिर्फ एक तोता। तोते ने घर में बाहरी व्यक्ति को देखा तो वह जोर-जोर से आवाज निकालने लगा। फिर क्या था पुलिस ने तोते से ही पूछताछ शुरू कर दी।

इस दौरान दारोगा कन्हैया कुमार ने तोते से पूछा- ये तोतवा, अमृत मल्लाह कहां गया? इधर, तोता, कटोरा-कटोरा बोलने लगा। इस पर दरोगा ने सवाल किया- कटोरा में दारू बनता है? फिर पूछा-अमृत मल्लाह कहां गया? तुम्हारा मालिक कहां गया है? तुमको छोड़कर भाग गया है। जब तोते से कोई जवाब नहीं मिला तो दरोगा ने पूछा- अच्छा मिट्‌ठू (तोता) बताओ तो अमृत मल्लाह कटोरे में शराब बनाता है?

इस पर भी तोता कुछ नहीं बोला। वह सिर्फ कटोरा-कटोरा ही बोलता रहा। इतने में मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी दारोगा से कहा कि साहब पूछिए-पूछिए शायद कुछ बता ही दे। इसबीच पूछताछ का वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा कन्हैया कुमार ने बताया कि रात में छापेमारी के दौरान अमृत मल्लाह घर में नहीं मिला। ना ही उसके परिवार के कोई सदस्य घर में मिले। वहां एक तोता मिला।

वह बहुत शोर मचा रहा था। यह देख उनके मन में आया कि क्यों न इससे ही बातचीत की जाए। शायद कुछ राज निकल आएंगे, लेकिन तोता कटोरा-कटोरा के अलावा कुछ नहीं बोला। उसके मालिक अमृत मल्लाह का नाम लिया तो वह चुप्पी साध गया। अपनी गर्दन झुका कर कुछ पल के लिए शांत हो गया, लेकिन जैसे ही मैंने मिट्ठू बोला वह फिर कटोरा-कटोरा बोलने लगा। बस इतनी ही बात हुई उससे।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल