लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः बंद कमरे में निर्वस्त्र कर लड़की और लोक गायक की पिटाई, इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2023 17:49 IST

बिहारः लोक गायक किशन देव चौरसिया हारमोनियम सिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर लड़की के साथ गलत कार्य कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देबंद कमरे में नग्न अवस्था में ही जमकर धुनाई कर दी।पुरुष और लड़की को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक अवस्था मे बंद कमरे में ही पकड़ लिया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पटनाः बिहार में बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने एक लोक गायक को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेरेलियां मनाते दबोच लिया और फिर दोनों की बंद कमरे में नग्न अवस्था में ही उनकी जमकर धुनाई कर दी।

वहीं इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान लड़की कई बार कपड़ो को ठीक कर अपनी आबरू बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन लोग नही माने। बताया जा रहा है कि लोक गायक किशन देव चौरसिया हारमोनियम सिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर लड़की के साथ गलत कार्य कर रहा था।

इसी दौरान अधेड़ पुरुष और लड़की को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक अवस्था मे बंद कमरे में ही पकड़ लिया और फिर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। कहा जा रहा है कि अधेड़ गांव में कीर्तन गाने का काम करता था। देखते ही देखते घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वहीं, इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेन्द्र कुमार ने जांच करने का आदेश दिया है। एसपी ने कहा कि पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करा लिया गया है। वायरल वीडियो में जो लोग अभद्र व्यवहार और मारपीट करते हुए दिख रहे हैं, उसकी भी पहचान की जा रही है। एसपी ने कहा कि जो लोग भी इस मामले में दोषी होंगे, सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता का फर्दबयान के आधार पर महिला थाना कांड सं. 23/23 दिनांक 21.07.23 धारा-341/323/342 / 376/354 बीसीडी / 34 आईपीसी एवं 4/6/8 पॉक्सो एक्ट एवं 67 (बी) आईटी एक्ट एवं 3 (1) (डब्लू), 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है।

वहीं इस मामले में 4 नामजद अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नग्न कर पिटाई करने के तीन आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम तीनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल