लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव का भोजपुरी नारा, "बिहारी नौजवान कर रहल बा विचार, बताईं नीतीश कुमार कहाँ बा रोजगार"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2020 18:16 IST

बेरोजगारी हटाओ यात्रा के मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अपने अर्जुन को साथ लेकर प्रस्थान कर चुका हूं. तेज प्रताप यादव छोटे भाई तेजस्वी यादव को अपना अर्जुन बताते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं.सोशल मीडिया में तेज प्रताप यादव अपने लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहते हैं.

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रविवार (23 फरवरी) को बिहार में 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' शुरू किया है। इस यात्रा की शुरुआत से पहले राजधानी पटना के वेटिनरी कॉलेज में लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव एक साथ पहुंचे। इसकी जानकारी खुद तेज प्रताप यादव ने ट्वीट के जरिए दी है। बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार पर तंज कसते हुए तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी में नारा दिया है।

इससे पहले पटना की सड़कों पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' के खिलाफ पोस्टर लगे। पोस्टर में लिखा हुआ,  'हाईटेक बस तैयार, अति पिछड़ा शिकार'। तंज करते हुए इसे आर्थिक उगाही यात्रा बताया जा रहा है।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना चेहरे बनाया है। एनडीए में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) शामिल है। वहीं दूसरी और महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस का एक साथ चुनाव लड़ना तय है। 

विधानसभा चुनाव 2015 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था। आरजेडी ने 80, जेडीयू ने 71 और कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। नीतीश कुमार सरकार में तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री पद मिला और तेज प्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री बने थे। महागठबंधन की सरकार 2017 में बिखर गई। इसके बाद नीतीश कुमार चार साल बाद दोबारा एनडीए में शामिल हो गए। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल