लाइव न्यूज़ :

Tik Tok वीडियो बनाने के लिए बाढ़ के पानी में कर रहे थे स्टंट, डूब कर हुई मौत, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 06:43 IST

कुछ हफ्ते पहले हैदराबाद शहर के एक झील में नहाते वक्त मोबाइल एप्प 'टिक-टॉक' पर वीडियो रिकार्ड कर रहे दो लोगों में से एक की डूबने से मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देतीन दिनों के बाद एनडीआरएफ को उस लड़के का शव मिला है। घटना ब‍िहार के दरभंगा ज‍िले की है।

ट‍िक टॉक वीड‍ियो बनाने के चक्कर में देश में कई लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला बिहार का है। ब‍िहार के दरभंगा ज‍िले में बाढ़ के पानी में स्टंट का वीड‍ियो शूट कर ट‍िक टॉक पर अपलोड करने के लिए वीडियो बना रहे थे। तीन दोस्ट मिलकर ये काम कर रहे थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है। तीन दिनों के बाद एनडीआरएफ को उस लड़के का शव मिला है। 

सदर प्रखंड के अदलपुर गांव के रहने वाले  तीन दोस्त कासिम , अफजल और सितारे बाढ़ के पानी को देखने केवटी के लाला चौर गये थे। यहां बाढ़ का पानी देखकर उन्हें टिक टॉक वीडियो शूट करने का आइडिया आया। स्लो मोशन में शूट किये गये वीड‍ियो में साफ दिख रहा है कि कासिम सड़क पर से दौड़ लगाते हुए एक पुल के पास तेज धार में बहाने वाले बाढ़ के पानी में कूद जाता है। 

इंडिया टूडे के मुताबिक, जब कासिम पानी में कूदता है तब अफजल पुल की एक रेलिंग को पकड़ कर कासिम को देखता है जबकि तीसरा दोस्त मोबाइल से वीड‍ियो बनाता रहता है। कासिम जैसे ही पानी में छलांग लगाता है तो वह पानी में छटपटाने लगता है। कासिम को बचाने के लिए अफजल भी पानी में कूद जाता है। पानी के तेज बहाव की वजह से कासिम किसी तरह किनारे लग जाता है लेकिन अफजल पानी में डूब जाता है। 

कुछ हफ्ते पहले हैदराबाद शहर के एक झील में नहाते वक्त मोबाइल एप्प 'टिक-टॉक' पर वीडियो रिकार्ड कर रहे दो लोगों में से एक की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा था कि नरसम्हालु (24) मंगलवार शाम झील में गहरे पानी में उतरने से डूब गया। इस दौरान उसका चचेरा भाई नहाने की वीडियो बना रहा था। 

टॅग्स :टिक टॉकबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल