लाइव न्यूज़ :

75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता?, ढोल की थाप पर नाचने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2022 08:49 IST

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया के साथ कुछ दूर तक दौड़ लगायी थी और दिग्विजय सिंह ने यात्रा में शामिल ढोलकियों के साथ थाप पर ‘ठुमके’ लगाए।

Open in App
ठळक मुद्दे75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता!!आपने 75 साल के सिद्धरमैया को राहुल जी के साथ दौड़ लगाते देखा!! दिग्विजय कन्याकुमारी में पदयात्रा की शुरुआत से ही इसमें शामिल हैं।

चिट्टनहाल्लीः कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान ढोल की थाप पर नाचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बड़ी खुशमिजाजी से कहा कि ‘75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता?’ ग्रामीण कर्नाटक के मांड्या जिले से गुजरने के दौरान कांग्रेस के अन्य सदस्यों के साथ पदयात्रा में दिग्विजय सिंह भी 20 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक पैदल चले।

गौरतलब है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया के साथ कुछ दूर तक दौड़ लगायी थी और आज दिग्विजय ने यात्रा में शामिल ढोलकियों के साथ थाप पर ‘ठुमके’ लगाए। अपने नृत्य का छोटा सा वीडियो ट्वीट करते हुए दिग्विजय ने कहा है, ‘‘75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता!!

कल आपने 75 साल के सिद्धरमैया को राहुल जी के साथ दौड़ लगाते देखा!! पुरुषों के लिए, आप उतने ही बुजुर्ग हैं जितना आप महसूस करते हैं, अगर हमें लगता है कि हम जवान हैं, तो फिर क्यों नहीं।’’ गौरतलब है कि दिग्विजय कन्याकुमारी में पदयात्रा की शुरुआत से ही इसमें शामिल हैं।

लगातार पैदल चल रहे हैं। बस बीच में वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन प्रकिया के लिए दिल्ली गए थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पहले अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन बाद में उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन किया। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीमध्य प्रदेशकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?