लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के कॉलेज पर छात्रों से प्लेसमेंट के बाद वेतन का 2.1% हिस्सा मांगने का आरोप, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वायरल, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: June 19, 2023 09:41 IST

बेंगलुरु के एक कॉलेज को लेकर गंभीर आरोप एक रेडिट यूजर ने लगाया है। शख्स के अनुसार कॉलेज प्लेसमेंट के बाद छात्रों से प्लेसमेंट फीस के तौर पर वेतन का 2.1% मांग रही है।

Open in App

बेंगलुरु: रेडिट पर एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से यूजर्स का ध्यान खींचा है, जिसमें बैंगलोर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज पर "प्लेसमेंट सेल शुल्क" के तौर पर छात्रों के वेतन का 2.1% की मांग करने का आरोप लगाया गया है। 'बैंगलोर' रेडिट समूह में यूजर 'पर्पलरेजएक्स' (PurpleRageX) द्वारा पोस्ट के स्क्रीनशॉट ट्विटर जैसे प्लेटफार्मों पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि कॉलेज ने एक कंपनी में प्लेसमेंट के बाद छात्र से इसके लिए शुल्क देने को कहा। यही नहीं कॉलेज ने अब इन छात्रों के प्रमाणपत्रों को भी रोका है। इस वजह से कंपनी के साथ आगे की प्रक्रियाओं में छात्रो को परेशानी आ रही है।

दावा है कि इस फीस के लिए कॉलेज द्वारा कोई आधिकारिक दस्तावेज या परिपत्र प्रदान नहीं किया गया था। पोस्ट में कहा गया है, 'वे केवल मुझे मौखिक रूप से कह रहे हैं और मुझे भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।' छात्र ने कहा कि 'अभी तक कमाई नहीं हुई थी। मैंने अभी स्नातक किया है लेकिन वे चाहते हैं कि मैं सीटीसी का 2.1% भुगतान करूं।'

छात्रा ने आगे आरोप लगाया कि कॉलेज ने उसके सीनियर्स के साथ भी ऐसा ही किया, जिनकी प्लेसमेंट अलग-अलग कंपनियों में हुई थी।

हालांकि, इस पोस्ट में कॉलेज का नाम नहीं बताया गया है। एक अन्य यूजर ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा वह यहां से स्नातक हुआ है और प्लेसमेंट के लिए कभी नहीं बैठा, लेकिन इसके बावजूद उसे इसी तरह कुछ भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया था, जिसे कॉलेज ने 'प्लेसमेंट प्रशिक्षण शुल्क' बताया था।

टॅग्स :बेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल