लाइव न्यूज़ :

केवल मीटर से चलेंगे! बेंगलुरु में एक ऑटो पर लिखी लाइनों ने जीता ट्विटर यूजर्स का दिल, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 10:31 IST

Open in App

बेंगलुरु: भारत के कई शहरों में ऑटो रिक्शा के इस्तेमाल के साथ-साथ किराये को लेकर बहस और चिकचिक के दृश्य आम हैं। हालांकि बेंगलुरु के एक ऑटोरिक्शे पर लिखी एक लाइन से सभी को चौंका दिया है। इस पर पीछे लिखा है- 'Meter fare only'. इसके मायने ये हुए कि ये ऑटोरिक्शा वाला केवल मीटर से चलेगा। अब इस ऑटोरिक्शा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। खासकर बेंगलुरु में मीटर से बेहद कम ऑटोरिक्शा ही चलने के लिए तैयार होते हैं। ऐसे में ये तस्वीर बेंगलुरु वालों को और हैरान कर रही है।

इस तस्वीर को ट्विटर पर सकयुतु गुरु नाम के एक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया, 'ಮೀಟರ್ " (मीटर से कोई किराया नहीं) से भरी दुनिया में, इस आदमी को देखना चाहिए!' फिर क्या था, कुछ ही देर में ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

तस्वीर को देख कई यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। पूजा नाम की एक यूजर ने लिखा, 'सुखद सरप्राइज...कुछ हजारों में से ऐसा एक कोई हो सकता है!!'

वहीं, विजय नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर बेंगलुरु में अधिकांश ऑटो मीटर दरों को लागू करना शुरू कर देते हैं तो वे आसानी से ओला उबर (एसआईसी) से बाजार हिस्सेदारी वापस ले सकते हैं।'

हाल ही में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कैब एग्रीगेटर्स को राज्य में सरकार की निर्धारित कीमतों से अधिकतम 10% के अतिरिक्त किराए के साथ ऑटो रिक्शा सेवाएं चलाने की अनुमति दी थी। ओला और उबर ने कर्नाटक सरकार के टैक्सी ऐप पर ऑटो रिक्शा को लेकर प्रतिबंध को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसे 6 अक्टूबर को जारी किया गया था।

पिछले साल नवंबर में कर्नाटक सरकार ने राज्य में ऑटो चालकों के मीटर किराए में बढ़ोतरी की थी। कीमत बढ़ाकर पहले दो किलोमीटर के लिए 25 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई थी। वहीं, बेस प्राइस को भी प्रति किलोमीटर से 13 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया था।

टॅग्स :बेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो