लाइव न्यूज़ :

Beed News: ललिता से ललित बनने की कहानी, सर्जरी कराने वाले कांस्टेबल ने 2020 में शादी की थी और 15 जनवरी को बने पिता, जानें क्या है माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2024 17:46 IST

Beed News: पुरुष बनने के लिए सर्जरी कराने वाले कांस्टेबल ललित कुमार साल्वे ने 2020 में शादी की थी और वह 15 जनवरी को एक बच्चे के पिता बने।

Open in App
ठळक मुद्देमाजलगांव तालुका के राजेगांव के निवासी साल्वे परिवार में एक नए सदस्य के आने से खुश हैं। महिला से पुरुष बनने तक संघर्ष भरे जीवन को याद करते हैं। 2010 में एक महिला के रूप में पुलिस बल में शामिल हुए थे।

Beed News: महाराष्ट्र के बीड जिले में कुछ साल पहले लिंग परिवर्तन से संबंधित सर्जरी के बाद ललिता से ललित बने पुलिस कांस्टेबल ने एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है और अब वह पिता बन गये हैं। पुरुष बनने के लिए सर्जरी कराने वाले कांस्टेबल ललित कुमार साल्वे ने 2020 में शादी की थी और वह 15 जनवरी को एक बच्चे के पिता बने।

बीड जिले के माजलगांव तालुका के राजेगांव के निवासी साल्वे परिवार में एक नए सदस्य के आने से खुश हैं। लेकिन वह आज भी एक महिला से पुरुष बनने तक उनके संघर्ष भरे जीवन को याद करते हैं। ललित का जन्म जून 1988 में ललिता साल्वे के रूप में हुआ था। वह 2010 में एक महिला के रूप में पुलिस बल में शामिल हुए थे।

पुलिस ने 2013 में उनके शरीर में बदलाव देखना शुरू कर दिया और चिकित्सा परीक्षण कराया गया जिसमें वाई क्रोमोसोम की उपस्थिति की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बताया कि जहां पुरुषों में एक एक्स और एक वाई क्रोमोसोम होते हैं, वहीं महिलाओं में दो एक्स क्रोमोसोम होते हैं। उन्होंने बताया था कि साल्वे को ‘जेंडर डिस्फोरिया’ है और उन्होंने लिंग परिवर्तन सर्जरी की सलाह दी थी।

कांस्टेबल ने 2018 में राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद लिंग-परिवर्तन से संबंधित सर्जरी कराई थी। उनकी 2018 और 2020 के बीच तीन सर्जरी हुई। साल्वे ने 2020 में छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली सीमा से शादी की। साल्वे ने संवाददाताओं से कहा, "एक महिला से पुरुष बनने तक का मेरा सफर संघर्षों से भरा रहा। इस दौरान मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे कई लोगों का साथ मिला। हमारी अपनी एक संतान की इच्छा थी।" उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं अब पिता बन गया हूं।"

टॅग्स :महाराष्ट्रबीडडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो