लाइव न्यूज़ :

अयोध्या फैसले के बाद अटल बिहारी वाजपेयी का राम मंदिर पर दिये भाषण का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- 'आपका सपना पूरा हुआ'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 9, 2019 13:51 IST

Ayodhya Supreme Court Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी है।  5 सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार एक ट्रस्ट बनाएगी जो मंदिर का निर्माण कराएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअटल बिहारी वाजपेयी ने संसद से लेकर चुनावी भाषण में हर जगह राम मंदिर बनाने के लिए आवाज बुलंद की थी।अटल बिहारी वाजपेयी का ये वीडियो 27 मई 1996 का है।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी है। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वसम्मति यानी 5-0 से आया है। सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार एक ट्रस्ट बनाएगी जो मंदिर का निर्माण कराएगी। यह जमीन अभी केंद्र सरकार के पास रहेगी और बाद में ट्रस्ट को दी जाएगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ की वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्विटर #AYODHYAVERDICT के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

अटल बिहार वाजपेयी का ये वीडियो ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी राम मंदिर के निर्माण और आर्टिकल 370 को लेकर संसद में भाषण दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर ट्विटर यूजर कह रहे हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी का राम मंदिर बनाने का सपना अब जाकर पूरा हुआ है। 

इस वीडियो में क्या कह रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी

''राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़ दिया है। उनके भाषण में राम मंदिर, आर्टिकल 370 के बारे में उल्लेख नहीं है। इसके अलावा शादी-ब्याह का समान कानून का भी जिक्र नहीं है। आपने स्वदेशी का भी परित्याग कर दिया। और ये बातें इस तरह से कही गई हैं, जैसे ये हमारे परित्याग से काफी दुखी हैं। वो तो इन बातों की आलोचना करते रहे हैं, हमें इसलिए दोषी ठहराते हैं क्योंकि हम राम मंदिर बनवाना चाहते हैं। हम देश की एकता कि बात करते हैं इसलिए हम आर्टिकल 370 हटवाना चाहते हैं।''  

अटल बिहारी वाजपेयी का ये वीडियो 27 मई 1996 का है, जब 13 दिनों की सरकार के बाद अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रपति को इस्तीपा सौंपने से पहले संसद में भाषण दे रहे हैं।  1996 के चुनाव परिणामों के बाद मई 1996 को अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ तो ली थी लेकिन एक मत के चलते बीजेपी बहुमत साबित नहीं कर पाई, परिणाम स्वरूप समय से पहले ही बीजेपी के पहले प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा और सरकार 13 दिन बाद गिर गई थी। 

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद से लेकर चुनावी भाषण में हर जगह राम मंदिर बनाने के लिए आवाज बुलंद की थी। वह हमेशा से ही राम मंदिर बनने के पक्ष में थे। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअटल बिहारी वाजपेयीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी