लाइव न्यूज़ :

धरती की ओर आ रहा है बड़ा उल्कापिंड, 24 जुलाई का दिन अहम, नासा ने इसे खतरे की श्रेणी में रखा

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2021 08:40 IST

धरती की ओर बढ़ रहे उल्कापिंड की गति करीब 8 किलोमीटर प्रति सेकेंड है। इसका आकार एक स्टेडियम के साइज का है।

Open in App
ठळक मुद्दे28,800 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से धरती की ओर बढ़ रहा है उल्कापिंडवैज्ञानिकों ने इसे '2008Go20' नाम दिया है, 24 जुलाई को धरती के पास से गुजरेगानासा ने इसे खतरनाक बताते हुए अपोलो की श्रेणी में रखा है

स्टेडियम के आकार का एक बड़ा उल्कापिंड (Asteroid) धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने इसे '2008Go20' नाम दिया है और ये 24 जुलाई के धरती के पास से गुजरेगा। ये उल्कापिंड करीब 8 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से आगे बढ़ रहा है।

इस हिसाब से देखें तो ये उल्कापिंड एक घंटे में 28,800 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है। ये गति इतनी ज्यादा है कि अगर इसके रास्ते में कुछ भी आता है तो उसे बड़ा नुकसान हो सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार ये 20 मीटर चौड़ा है और 28,70,847,607 किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरेगा। ये धरती और चांद के बीच की दूरी का आठ गुणा है।

नासा ने बताया है इसे खतरनाक

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इस उल्कापिंड पर लगातार नजर रख रहा है। नासा के मुताबिक ये सुरक्षित तरीके से धरती के पास से गुजर जाएगा लेकिन हमारे ग्रह के करीब इसकी कक्षा को अपोलो की श्रेणी में रखा गया है। अपोलो श्रेणी में बेहद खतरनाक उल्कापिंडों को रखा जाता है।

इससे पहले पिछले महीने जून में भी 2021KT1 नाम का उल्कापिंड धरती के करीब से गुजरा था। ये आकार में एफिल टावर के जैसा था। ये धरती से 45 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरा था। अंतरिक्ष विज्ञान में 46 लाख से कम दूरी के उल्कापिंड को संभावित खतरा पहुंचाने वाले ऑब्जेक्ट के तौर पर गिना जाता है।

बताते चलें कि नासा धरती के करीब 26 हजार उल्कापिंडों पर नजर रखता है। इसमें करीब 1000 संभावित खतरे के तौर पर देखे जाते हैं। नासा सूर्य के चारों ओर के उल्कापिंडों पर नजर रखता है और उनकी लोकेशन के बारे में पता लगाता है।

गौरतलब है कि धरती के पास से होकर उल्कापिंडों के गुजरने का सिलसिला नया नहीं है। आमतौर पर ऐसा होता रहता है। हालांकि खतरा जब बढ़ जाता है जब इनका आकार काफी बड़ा हो।

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो