लाइव न्यूज़ :

नासा की नई रिसर्च में खुलासा, धरती से बेन्नू एस्टरॉइड के टकराने की आशंका बढ़ी, ये होगी तारीख

By विनीत कुमार | Updated: August 13, 2021 11:48 IST

नासा की हाल की रिसर्च में ये बात सामने आई है कि धरती से बेन्नू एस्टरॉइड के टकराने की आशंका बढ़ गई है। बेन्नू से लौट रहे नासा के स्पेसक्रॉफ्ट से मिले डेटा के आधार पर ये जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देनासा के अनुसार बेन्नू एस्टरॉइड न्यूयॉर्क के एंपायर स्टेट बिल्डिंग जितना बड़ा है।वैज्ञानिकों के अनुसार बेन्नू एस्टरॉइड अगर धरती से टकराता है तो बड़ी तबाही मचा सकता है।बेन्नू से लौट रहे नासा के OSIRIS-REx स्पेसक्राफ्ट की मदद से सामने आए हैं नए आंकड़े।

नई दिल्ली: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आशंका जताई है कि बेन्नू नाम के क्षुद्रग्रह (asteroid) के धरती से टकराने की आशंका बढ़ गई है। स्पेस एजेंसी नासा  लगातार अंतरिक्ष में घूम रहे एस्टरॉइड्स पर नजर रखती है। नासा के अनुसार बेन्नू एस्टरॉइड न्यूयॉर्क के एंपायर स्टेट बिल्डिंग जितना बड़ा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर ये धरती से टकराता है तो व्यापक नुकसान पहुंचा सकता है। 

हालांकि, इसे लेकर अभी चिंता की बात नहीं है क्योंकि इसके टकराने की आशंका साल 2100 के बाद है। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार बेन्नू के धरती से टकराने की आशंका साल 2021 से 2300 के बीच 1750 में से एक बार है। 

दरअसल, बेन्नू से लौट रहे नासा के OSIRIS-REx स्पेसक्राफ्ट की मदद से ये आंकड़े सामने आए हैं। इससे पहले माना जा रहा था कि बेन्नू एस्टॉराइड (101955) साल 2200 से 2700 के बीच धरती से टकरा सकता है और इसकी आशंका भी 2700 में एक बार थी।

धरती से कब टकरा सकता है बन्नू एस्टॉराइड

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2135 तक बेन्नू धरती से 12500 मील दूर रह जाएगा। ये दूरी धरती और चांद के बीच की दूरी का करीब आधा है। वैज्ञानिकों ने 'गुरुत्वाकर्षण कीहोल' नाम की घटना का हवाला देते हुए ये भी कहा कि इसकी वजह से बेन्नू एक अलग रास्ते पर जा सकता है और करीब 2135 के 50 साल बाद धरती के रास्ते में ये आ सकेगा।

वैज्ञानिकों ने एक सटीक तारीख का भी अनुमान लगाया है जब बेन्नू धरती से टकराएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार 24 सितंबर 2182 को इसके धरती से टकराने की आशंका है। हालांकि साथ ही वैज्ञानिक कहते हैं कि ये आशंका भी बहुत कम यानी 0.037 प्रतिशत ही है।

वैज्ञानिकों ने यह भी आश्वस्त किया है कि हालांकि यह घटना ऐसी नहीं होगी कि धरती से जीवन विलुप्त हो जाए लेकिन इससे होने वाली तबाही बहुत बड़ी हो सकती है। 

नासा में एक ग्रह रक्षा अधिकारी के रूप में काम करने वाले लिंडली जॉनसन के अनुसार, 'आधा किलोमीटर आकार का कोई वस्तु कम से कम पांच किलोमीटर व्यास वाला एक क्रेटर (गड्ढा) धरती पर बना सकता है। यह अधिकतम 10 किलोमीटर तक का भी हो सकता है। हालांकि, तबाही इस क्षेत्र से कहीं अधिक दूर तक देखी जा सकती है। अनुमान के अनुसार ये तबाही क्रेटर के आकार का 100 गुना तक हो सकता है।'

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

विश्वAmit Kshatriya: कौन हैं अमित क्षत्रिय? भारतीय मूल के इंजीनियर नासा में शीर्ष सिविल सेवा पद पर नियुक्त

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी