लाइव न्यूज़ :

चमकी बुखार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सो रहे थे अश्विनी चौबे, वायरल हुई फोटो तो कहा- 'मैं चिंतन-मनन कर रहा था, सो नहीं रहा था'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2019 17:53 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) पर हुई मौतों पर कहा है, ''हमारी केन्द्र सरकार की टीम पहले दिन से वहां तैनात हैं और लगातार काम कर रही हैं। मैं भी वहां जाकर मरीजों से मिला हूं।''

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज (17 जून) को ने एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से हुई  मौतों पर बैठक बुलाई है। एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से सबसे ज्यादा बच्चें मुजफ्फरपुर के हैं।

बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से मरने वाले बच्चों की संख्या 100 हो चुकी है। जिसमें से सबसे ज्यादा मौतें बिहार के जिला मुजफ्फरपुर में हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इस मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में हालतों का जायजा लेने भी गए थे। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के हालातों के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में से एक केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे की एक तस्वीर वायरल हो गई थी। जिसमें वह सोते हुए दिख रहे थे। 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी है। अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, 'मैं मनन-चिंतन भी करता हूं, मैं सो नहीं रहा था।' 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) पर हुई मौतों पर कहा है, हमारी केन्द्र सरकार की टीम पहले दिन से वहां तैनात हैं और लगातार काम कर रही हैं। मैं भी वहां जाकर मरीजों से मिला हूं। मैंने उनकी केसशीट भी पढ़ी है डॉक्टरों से विस्तार से बात भी की हैं।"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज (17 जून) को ने एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से हुई  मौतों पर बैठक बुलाई है। जिसमें राज्य के सभी शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी और डॉक्टर शामिल हैं। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल