नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) के खिलाफ देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच कॉमेडियन और गीतकार वरुण ग्रोवर का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद वरुण ग्रोवर ने पोस्ट किया है। वीडियो में वरुण CAA और NRC के खिलाफ के कविता से अपना विरोध दिखा रहे हैं। क कविता का शीर्षक है - ''हम कागज नहीं दिखाएंगे।''
ट्विटर पर एक कविता वाले का वीडियो शेयर कर वरुण ग्रोवर ने लिखा - "हम कागज नहीं दिखाएँगे।" हर प्रदर्शनकारी और भारत-प्रेमी की भावना से प्रेरित। राहत इंदौरी साब और बंगला के नारे लगाने के साथ।
वरुण ग्रोवर द्वारा बोली हुई पूरी कविता
''तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे।
तुम आंसू गैस उछालोगे, तुम जहर की चाय उबालोगे
हम प्यार की शक्कर घोल के उसको, गट गट गट पी जाएंगे
हम कागज नहीं दिखाएंगे
इसके आगे वह कहते हैं-
ये देश ही अपना हासिल है, जहां राम प्रसाद भी बिस्मिल है
मिट्टी को कैसे बांटोगे, सबका ही खून तो शामिल है
तुम पुलिस से लठ्ठ पड़ा दोगे, तुम मेट्रो बंद करा दोगे
हम पैदल पैदल आएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे
वीडियो में इसके आगे वरुण ने कहा है-
हम मंजी यहीं बिछाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे
हम संविधान को बचाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे
हम जन गण मन भी गाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे
तुम जात पात से बांटोगे, हम भात मांगते जाएंगे
हम कागज नहीं दिखाएंगे''