लाइव न्यूज़ :

'आदित्य ठाकरे शिवसेना का 'राहुल गांधी' साबित होगा', लाइव टीवी पर एंकर अंजना ओम कश्यप ये दिया यह बयान, अब दी सफाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 7, 2019 11:22 IST

वीडियो के वायरल होने के बाद अंजना ओम कश्यप ने इसको लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा, ''मेरे इस बयान का मेरे चैनल या नेटवर्क से किसी भी तरह का संबंध नहीं है।''

Open in App
ठळक मुद्देअंजना ओम कश्यप का ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। ऑफ स्क्रीन अंजना ओम कश्यप ने कहा, '' यह शिवसेना का ''राहुल गांधी'' साबित होगा, लिखकर रख लीजिए।'' 

टीवी की जानी-मानी एंकर अंजना ओम कश्यप शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे पर दिए अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। विवाद में आने के बाद उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बयान को लेकर सफाई भी दी है। असल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद लाइव टीवी शो पर आदित्य ठाकरे का बयान चल रहा था। आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के चुनाव और गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसी बीच ऑफ स्क्रीन अंजना ओम कश्यप ने कहा, '' यह शिवसेना का ''राहुल गांधी'' साबित होगा, लिखकर रख लीजिए।'' 

ऑफ स्क्रीन अंजना ओम कश्यप को इस बात का बिल्कुल कोई अंदाजा नहीं था कि उनका माइक्रोफोन माइक ऑन है और वह जो भी बोल रही हैं उसकी आवाज लाइव टीवी पर सब सुन सकते हैं। इस बयान के क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। 

वीडियो के वायरल होने के बाद अंजना ओम कश्यप ने इसको लेकर सफाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आदित्य ठाकरे पर दिए गए मेरे जिस बयान को गलत तरीके से फैलाया जा रहा है, वह एक निर्णय संबंधी चूक थी। मैं इसके लिए खेद व्यक्त करती हूं। मेरे इस बयान का मेरे चैनल या नेटवर्क से किसी भी तरह का संबंध नहीं है।''

अंजना ओम कश्यप का ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। लोग उनके ट्वीट के नीटे टीवी क्लिपिंग को शेयर कर रहे हैं। 

टॅग्स :आदित्य ठाकरेमहाभारतदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो