लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन के 7 साल के बेटे ने लिया फिटनेस चैलेंज, वर्कआउट देख बॉलीवुड सेलेब्स भी हो जाएंगे हैरान 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2018 21:08 IST

खेल मंत्री राज्‍यवर्धन राठौड़ ने #HumFitTohIndiaFit के साथ फिटनेट चैलेंज को शुरू किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Open in App

मुंबई, 28 मई:  खेल मंत्री राज्‍यवर्धन राठौड़ द्वारा शुरू किया गया फिटनेस चैलेंज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस #FitnessChallenge और  #HumFitTohIndiaFit के साथ कई राजनेता, एक्‍टर्स और खिलाड़ी अपनी फिटनेस के वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच जो वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है, वो है अजय देवगन के सात साल के बेटे का वीडियो। 

अजय देवगन ने अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका बेटा जिम में प्रैक्टिस करने से लेकर गुलाटियां मारता तक नजर आ रहा है। अजय देवगन के बेटे का नाम युग है। वीडियो की शुरुआत में युग सबसे पहले पुशअप्स करते नजरे आ रहे हैं। इसके बाद  चिनअप्स, एब्स वर्कआउट, जिमनास्ट मूव्ज करते भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अजय देवगन के बेटे युग के इस अंदाज के दीवाने हो गए हैं।  

विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को पीएम मोदी ने स्वीकारा, बोले- 'Challenge Accepted, Virat!'

इस वीडियो के बाद इतना तो तय है कि बॉलीवुड के सारे एक्शन स्टार के पसीने छूट जाएंगे! इस वीडियो के जरिए युग ने देश के यंग लोगों को #HumFitTohIndiaFit चैलेंज अपनाने के लिए कहा है। वीडियो पोस्ट होते ही महज आधे घंटे में 60 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा था। इस वीडियो को काजोल ने भी शेयर किया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अजय देवगनकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी