लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में सांप, कालीकट से दुबई हवाई अड्डे पहुंची थी फ्लाइट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2022 21:36 IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बी737-800 विमान कालीकट, केरल से आया था और यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहवाई अड्डे की अग्निशमन सेवाओं को भी इस बारे में सूचित किया गया। ग्राउंड हैंडलिंग चूक का मामला है।यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण तत्काल पता नहीं चल सका है।

नई दिल्लीः एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के शनिवार को दुबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसके कार्गो होल्ड (मालवाहक क्षेत्र) में एक सांप मिला और विमानन नियामक डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बी737-800 विमान कालीकट, केरल से आया था और यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुबई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर विमान के कार्गो होल्ड में एक सांप मिला, जिसके बाद हवाई अड्डे की अग्निशमन सेवाओं को भी इस बारे में सूचित किया गया।

यह ग्राउंड हैंडलिंग चूक का मामला है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी और इस संबंध में उपयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के संबंध में टिप्पणी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो सका है। यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण तत्काल पता नहीं चल सका है।

टॅग्स :दुबईकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल