लाइव न्यूज़ :

वारिस पठान पर भड़के गिरिराज सिंह, क्या ये हिन्दुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 14:30 IST

वारिस पठान ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता हैं. इस पार्टी के मुखिया हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वारिस पठान के मीडिया से बातचीत करने पर रोक लगा दी है.AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलमर्ग में विवादित बयान दिया था.

AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान के विवादित बयान पर बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी समेत सभी दलों ने चौतरफा हमला बोला है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बेगूसराय से सांसद वारिस पठान के बयान पर कांग्रेस-आरजेडी को निशाने पर लिया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, कांग्रेस, आरजेडी और टुकड़े टुकड़े गैंग से पूछना चाहते है, क्या ये हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं? गिरिराज सिंह ने ये ट्वीट 21 फरवरी को नौ बजकर तीन मिनट किया।

हालांकि इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 20 फरवरी को शाम 6 बजे ट्वीट कर वारिस पठान की आलोचना कर चुके हैं। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, हमारी सांझी विरासत और सांझी शहादत की बदौलत हम सांझी लड़ाई लड़ रहे है। भाजपाईयों के लाख चाहने के बावजूद भी ध्रुवीकरण नहीं हो पा रहा तो कट्टरपंथी BJP ने अब अपने सहयोगी कट्टरपंथी लोगों को आगे किया है। संविधानप्रिय व न्यायप्रिय लोग ऐसे ज़हरीले लोगों का बहिष्कार करे।

चौतरफा घिरे वारिस पठान

वारिस पठान का विवादित बयान वाला वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया। इसमें वारिस पठान कह रहे हैं,  '100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी पड़ेंगे। अगर आजादी दी नहीं जाती तो छीनना पड़ेगा। इसके बाद वारिस पठान पर कार्रवाई करने की मांग उठने लगी। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी प्रवक्ता वारिस पठान के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनके मीडिया से बातचीत करने पर रोक लगा दी है। 

दूसरी ओर दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि वारिस पठान के इस तरह के बयान साम्प्रदायिक सद्भाव को ठेस पहुंचाने वाला है। चुनाव आयोग को ऐसी पार्टी को बैन कर देना चाहिए। वारिस पठान महाराष्ट्र के भयखला से विधायक हैं।

दिग्विजय सिंह ने लगाए ये आरोप

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, भाजपा और एआईएमआईएम एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों धार्मिक भावना फैला कर नफ़रत पैदा करते हैं।

टॅग्स :ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनतेजस्वी यादवकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो