'राहुल गांधी को केरल से क्यों जिताया,' रामचंद्र गुहा के बयान पर बवाल, दो गुट में बंटा सोशल मीडिया, यूजर्स बोले- 'तो क्या प्रज्ञा ठाकुर को जिताएं...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2020 11:37 IST2020-01-18T11:37:31+5:302020-01-18T11:37:31+5:30

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी की असली बढ़त यह है कि वह राहुल गांधी नहीं हैं। उन्होंने खुद यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 15 साल तक राज्य को चलाया है और उनमें प्रशासनिक अनुभव है। वह उल्लेखनीय रूप से कठिन परिश्रम करते हैं और कभी यूरोप जाने के लिए छुट्टी नहीं लेते। मेरा विश्वास कीजिए, मैं यह सब गंभीरता से कह रहा हूं।’ 

After Ramachandra Guha statement on Rahul Gandhi why Kerala electing him social media two side opinion | 'राहुल गांधी को केरल से क्यों जिताया,' रामचंद्र गुहा के बयान पर बवाल, दो गुट में बंटा सोशल मीडिया, यूजर्स बोले- 'तो क्या प्रज्ञा ठाकुर को जिताएं...'

इतिहासकार रामचंद्र गुहा (फाइल फोटो)

Highlights राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार के गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी में हार मिली थी जबकि केरल के वायनाड से उन्हें जीत मिली थी। रामचंद्र गुहा ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और ‘‘मुगल वंश के आखिरी’’ दौर से उनकी स्थिति की तुलना की। 

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने शुक्रवार (17 जनवरी 2020) को कहा कि खानदान की पांचवी पीढ़ी के राहुल गांधी के पास भारतीय राजनीति में कठोर परिश्रमी और खुद मुकाम बनाने वाले नरेंद्र मोदी के सामने कोई मौका नहीं है और केरल के लोगों ने कांग्रेस नेता को संसद के लिए चुनकर विनाशकारी कार्य किया है। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा, मैं केरल से पूछना चाहता हूं कि आपने राहुल गांधी को क्यो जिताया? इतिहासकार रामचंद्र गुहा के इस बयान पर बवाल मच गया है। ट्विटर पर रामचंद्र गुहा ट्रेंड में आ गए हैं। इतिहासकार रामचंद्र गुहा को लेकर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। एक गुट उनके बयान को सही ठहरा रहा है कि भारत की राजनीति से अब वंशवाद खत्न होनी चाहिए तो वहीं कुछ लोग उनकी आलोचन कर रहे हैं। 

आलोचना करने वाले लोग इतिहासकार रामचंद्र गुहा को कह रहे हैं कि अगर राहुल गांधी को नहीं तो क्या बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर को जिताया जाए। वहीं कुछ लोग सीएए विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने जो उनके साथ बर्ताव किया...उस घटना को याद दिला रहे हैं। आलोचना करने वालों का कहना है कि पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं और कुछ दिन पहले उनके लाए कानून सीएए का विरोध कर रहे थे। 

देखें इतिहासकार रामचंद्र गुहा के आलोचना करने वाले लोगों की प्रतिक्रिया 

 

देखें इतिहासकार रामचंद्र गुहा के समर्थन में लोगों ने क्या कहा? 

इतिहासकार रामचंद्र गुहा का पूरा बयान

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम के समय ‘‘महान पार्टी’’ से आज ‘‘दयनीय पारिवारिक कंपनी’’ बनने के पीछे एक वजह भारत में हिंदुत्व और अंधराष्ट्रीयता का बढ़ना है।  केरल साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन ‘‘राष्ट्र भक्ति बनाम अंधराष्ट्रीयता’’ विषय पर आयोजित सत्र में गुहा ने कहा, ‘‘मैं निजी तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं। वह सौम्य और सुसभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन युवा भारत एक खानदान की पांचवी पीढ़ी को नहीं चाहता। अगर आप मलयाली 2024 में दोबारा राहुल गांधी को चुनने की गलती करेंगे तो शायद नरेंद्र मोदी को ही बढ़त देंगे।’’ 

सत्र में मौजूद केरलावासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा केरल ने भारत के लिए कई बेहतरीन काम किए हैं, लेकिन आपने संसद के लिए राहुल गांधी को चुनकर एक विनाशकारी कार्य किया है। राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार के गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी में हार मिली थी जबकि केरल के वायनाड से उन्हें जीत मिली थी। 

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी की असली बढ़त यह है कि वह राहुल गांधी नहीं हैं। उन्होंने खुद यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 15 साल तक राज्य को चलाया है और उनमें प्रशासनिक अनुभव है। वह उल्लेखनीय रूप से कठिन परिश्रम करते हैं और कभी यूरोप जाने के लिए छुट्टी नहीं लेते। मेरा विश्वास कीजिए, मैं यह सब गंभीरता से कह रहा हूं।’ 

रामचंद्र गुहा ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और ‘‘मुगल वंश के आखिरी’’ दौर से उनकी स्थिति की तुलना की। 

Web Title: After Ramachandra Guha statement on Rahul Gandhi why Kerala electing him social media two side opinion

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे