लाइव न्यूज़ :

पहले डेंगू-मलेरिया की चपेट में आए, फिर कोरोना के बाद कोबरा ने काटा, इस शख्स ने दी मौत को मात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 23, 2020 11:54 IST

ब्रिटिश नागरिक इयान जोनस राजस्थान में पारंपरिक कलाकारों के लिए काम करते हैं, लेकिन यहां उन्हें एक के बाद एक बीमारी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया...

Open in App
ठळक मुद्देमलेरिया, डेंगू और कोरोना के बाद कोबरा के जहर को सहा।ब्रिटिश नागरिक ने दी मौत को मात।डॉक्टर मान रहे चमत्कार।

जोधपुर में एक ब्रिटिश नागरिक के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक बार फिर 'जाको राखो साईयां मार सके ना कोई' कहावत को सार्थक कर दिया है। एक ओर जहां इस वक्त पूरा विश्व कोरोना के खौफ में है, वहीं दूसरी तरफ इयान जोनस नाम के इस शख्स को पहले डेंगू और मलेरिया हुआ। इसके बाद वह कोरोना की चपेट में भी आ गए।

मौत को दी इयान ने मात

इतना जानकर आपको हैरानी जरूर हुई होगी और इयान की चिंता भी, लेकिन आपको बता दें कि ये सिलसिला यहीं नहीं रुका, कोरोना संक्रमित होने के कुछ दिन बाद इयान को कोबरा सांप ने भी डस लिया, लेकिन इस व्यक्ति ने मौत को भी मात दे दी। 

जोधपुर के हॉस्पिटल में चला इलाज

इयान जोनस का इलाज जोधपुर के एक अस्पताल में चला और अब वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। डॉक्टर भी इसे चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि कोबरा सांप के काटने से उनकी आंखों की रोशनी जरूर कम हो गई है, लेकिन खुशी की बात ये है कि इयान की कोरोना रिपोर्ट भी अब नेगेटिव आ गई है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जिस तरह से इयान ने मौत को मात दी है, उसे डॉक्टर भी चमत्कार मान रहे हैं।

स्थानीय कारीगरों की मदद करते हैं इयान

बता दें कि जोनस राजस्थान के स्थानीय कारीगरों की मदद का कार्य करते हैं। जोनस यहां कारीगरों की बनाई पारंपरिक शिल्प को अपनी चैरिटी संस्था के जरिए ब्रिटेन में बिकवाने में मदद करते हैं। जोनस की कंपनी का मकसद ऐसे कारीगरों की आर्थिक तंगी खत्म करना है।

ब्रिटेन नहीं लौट सके इयान, लेकिन खुश है परिवार

भले ही इयान जोनस कोरोना की वजह से ब्रिटेन नहीं जा सके, लेकिन 4 बीमारीयों के बावजूद उन्होंने मौत को शिकस्त दी है और इससे उनका परिवार बेहद खुश है। वह इसके लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहा है। वहीं स्थानीय लोग इसकी वजह जोनस की अच्छी नीयत को बता रहे हैं। उनके मुताबिक जो व्यक्ति यहां गरीब कारीगरों की मदद से लिए आया हो, उसे कोई भी बीमारी हरा नहीं सकती है।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसजोधपुरब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल