लाइव न्यूज़ :

इस अफगान क्रिकेट फैन को लंबाई की वजह से लखनऊ में नहीं मिला होटल तो पहुंचा पुलिस स्टेशन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 11:12 IST

अफगानिस्तान ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है। यहां अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच एक सीरीज खेली जानी है जिसमें तीन वन डे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअफगान क्रिकेट फैन शेर खान की लंबाई 8 फुट 2 इंच है।अफगानिस्तान टीम ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम को अपना होमग्राउंड बनाया है।

काबुल से लखनऊ क्रिकेट मैच देखने आए एक अफगान नागिरक शेर खान को लखनऊ में होटल रूम खोजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसकी लंबाई की वजह से अधिकांश होटल ने कमरा देने में असमर्थता जाहिर की। थक-हारकर शेर खान ने पुलिस स्टेशन का रुख किया। उसकी लंबाई देखकर पहले तो पुलिस के भी कान खड़े हुए लेकिन जांच पड़ताल करने के बाद शेर खान के लिए होटल कमरे का इंतजाम करवा दिया गया।

अफगानिस्तान ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है। यहां अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच एक सीरीज खेली जानी है जिसमें तीन वन डे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच होगा।

इसी सीरीज का लुत्फ उठाने के लिए अफगानिस्तान के काबुल से शेर खान लखनऊ आए हैं। शेर खान की लंबाई 8 फुट 2 इंच है। उन्होंने आस-पास कई होटलों में पता किया लेकिन उनकी लंबाई की वजह से होटलो ने कमरा देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद यह क्रिकेट फैन पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद शेर खान की मदद की और कमरे का इंतजाम कराया। शेर खान ने बताया कि मेरे हुलिया और कद की वजह से किसी भी होटल ने मुझे रहने के लिए रूम नहीं दिया। होटल का इंतजाम होने के बाद शेर खान ने लखनऊ पुलिस को शुक्रिया भी अदा किया।

टॅग्स :अफगानिस्तान क्रिकेट टीमलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत