लाइव न्यूज़ :

'पेट्रोल तो कोई भी 10 रुपये सस्ता दे देगा, लेकिन ऐसी वीडियो कौन देगा?' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये ट्वीट

By अभिषेक पारीक | Updated: July 22, 2021 17:20 IST

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर हो रहा है। बावजूद इसके कुछ लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत से ज्यादा यह बात महत्वपूर्ण है कि सरकार कितने आतंकवादियों को ठिकाने लगाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल की कीमत से ज्यादा कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण है कि कितने आतंकवादियों को मार गिराया गया। ट्वीट में कहा गया कि जीरो टोलरेंस नीति के तहत घर में छिपे आतंकियों को उड़ा देती है सेना। सोशल मीडिया पर यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया है और लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर हो रहा है। बावजूद इसके कुछ लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत से ज्यादा यह बात महत्वपूर्ण है कि सरकार कितने आतंकवादियों को ठिकाने लगाती है। ऐसा ही एक ट्वीट हालिया दौर में वायरल हो रहे हैं और जिनमें लगातार यह कहा जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कितने भी बढ़ जाएं, लेकिन देश के दुश्मनों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करती रहे। 

श्रीष त्रिपाठी ने लिखा, ‘पेट्रोल तो सब्सिडी देकर कोई भी 10 रुपये लीटर सस्ता दे देगा, पर आतंकियों को हूरों तक पहुंचाने वाली ऐसी वीडियो कौन देगा?'। इसके साथ ही उन्होंने इसी ट्वीट में लिखा, 'ये नया भारत है! आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस नीति के तहत जिस घर में आतंकी छिपे हों, उस घर को ही मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से उड़ा देती है सेना अब!' 

ट्वीट के साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। जिसमें एक जलता हुआ घर नजर आ रहा है। साथ ही घर की ओर जबरदस्त फायरिंग की जा रही है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है कि यह कब का और कहां का है। 

इस ट्वीट के करीब दो घंटे में ही 16 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को देखा है और इस ट्वीट को करीब तीन सौ लोगों ने रीट्वीट किया है। साथ ही इसे पसंद करने वाले भी कम नहीं हैं। 

एक शख्स ने लिखा, ‘देखकर मजा आ गया, एक वोट की ताकत आज दिखी।‘ वहीं कई अन्य लोगों ने इसके बहाने मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की है। 

 

 

टॅग्स :पेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो