लाइव न्यूज़ :

जब प्यास लगने पर हाथी ने खुद से नल खोलकर पीया पानी, लोग देखते ही रह गए, देखें वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: June 8, 2020 20:07 IST

सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी खुद से नल खोलकर पानी पीते नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजू में हाथी ने खोल नल और बुझाई अपनी प्यास,लोग देखते ही रह गए। हैरान कर देने वाला वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी के आस-पास कितने लोग हैं। 

जानवर जब किसी इंसान की तरह हरकते करे तो काफी हैरानी वाली बात हो जाती है। अक्सर ऐसा हमने देखा भी है  कई जानवर इंसानों की तरह कई काम करते है या अपना दिमाग लगाने लग जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक जू में हाथी को प्यास लगती है और पानी का नल खोल कर पानी पीने लगता है। ये जू का वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों वायरल है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी के आस-पास कितने लोग हैं। 

अचानक हाथी अपनी सूंड को अपने लगे जाल के पास लेकर जाता है, वहां खड़े लोग डर जाते हैं कि हाथी को गुस्सा तो नहीं आ रहा लोग पीछे चले जाते हैं। तभी हाथी अपने सूंड से पानी का नल चलाकर पानी पीना शुरू कर देता है। ये वीडियो इंडियन वन विभाग के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसे खूब पंसद किया जा रहा है। 

सुशांत ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हाथी को धरती पर सबसे ज्यादा बुद्धिमान जानवर माना जाता है और सबसे दयालु जानवर भी। हाथी पिंजरों के लिए नहीं बना। अबतक इस वीडियो पर काफी व्यूज आ चुके हैं। सुशांत अक्सर अपने ट्विटर हैंडल पर हैरान कर देना वाला वीडियो फोटो शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया यूजर भी इस वीडियो को काफी पसंद करते हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

टॅग्स :हाथीवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो