टाटा मुंबई मैराथन: हाथ में तिरंगा लेकर 80 साल की महिला ने किया कमाल, साड़ी और जूतों में 'नानी' ने ऐसे लगाई दौड़, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Published: January 19, 2023 04:57 PM2023-01-19T16:57:53+5:302023-01-19T17:10:35+5:30

वीडियो में यह देखा गया है कि बुजुर्ग महिला हाथ में तिरंगा लिए हुए दौड़ रही है। यही नहीं उनके द्वारा अन्य लोगों को सलाह भी देते हुए देखा गया है।

80 years old woman run in 18TATA mumbai Marathon with saree sneekers tiranga viral video | टाटा मुंबई मैराथन: हाथ में तिरंगा लेकर 80 साल की महिला ने किया कमाल, साड़ी और जूतों में 'नानी' ने ऐसे लगाई दौड़, देखें वायरल वीडियो

फोटो सोर्स: Instagram- inforstyle/ Twitter @P1Uvaram

Highlights18वें टाटा मुंबई मैराथन में एक 80 साल की महिला ने हिस्सा लिया है। ऐसे में मैराथन में हिस्सा लेने वाली महिला का वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। वीडियो में महिला को साड़ी और जूतों में दौड़ते हुए देखा गया है।

मुंबई: प्रतिष्ठित टाटामुंबई मैराथन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक 80 साल की बुजुर्ग महिला द्वारा मैराथन में हिस्सा लेने और दौड़ते हुए देखा गया है। वायरल वीडियो में महिला को कभी दौड़ते हुए तो कभी हाथ में तिरंगा लिए हुए खड़ा होते हुए देखा गया है। 

वीडियो में बुजुर्ग महिला को साड़ी और जूतों में देखा गया है जो और लोगों को साथ रेस में हिस्सा ले रही है और दौड़ रही है। वहीं इस वीडियो के वायरल सोशल मीडिया पर भी इस महिला की खूब चर्चा हो रही है और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि 80 साल की बुजुर्ग महिला जो साड़ी और जूतों में दिखाई दे रही है, इसे रेस में दौड़ रही है। महिला को कभी हाथ में तिरंगा लिए हुए दौड़ते हुए देखा गया है तो कभी वह खाली हाथ दौड़ रही है। उन्हें मैराथन में और लोगों के साथ भी दौड़ते हुए देखा गया है। 

वीडियो में जब उनसे पूछा गया है कि आपको दौड़ कर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छा लग रहा है। बुजुर्ग महिला ने यह भी बताया कि वह हर रोज दौड़ने की प्रैक्टिस करती है। यही नहीं उन्होंने लोगों को चलते और दौड़ने की भी सलाह दी है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @inforstyle नामक आईडी से अपलोड किया गया है। ऐसे में वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यह वीडियो अपलोड करनी वाली की नानी है जो 80 साल की है और वे मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन में हिस्सा ली है। आपको बता दें कि यह मैराथन का 18वें संस्करण था जिसमें 'नानी' ने हिस्सा लिया था।

वीडियो में जब 'नानी' से पूछा गया कि वह पहली बार इस मैराथन में हिस्सा ली है तो उन्होंने कहा है कि वे इससे पहले एक बार इसमें हिस्सा ली थी। ऐसे में कोरोना के बाद वे फिर से इसमें हिस्सा ली है और पूरे जोश के साथ दौड़ रही है। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे लेकर कमेंट्स भी कर रहे है। 
 

Web Title: 80 years old woman run in 18TATA mumbai Marathon with saree sneekers tiranga viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे