सास ने दिया अपने ही दामाद की बेटी को जन्म, पूरा मामला जानकार आप भी करेंगे सलाम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 20, 2020 02:00 PM2020-11-20T14:00:36+5:302020-11-21T11:53:40+5:30

मां-बेटी की रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता है। इसकी मिसाब एक मां ने पेश कर दी है...

51 year old mother in law gives birth to her granddaughter | सास ने दिया अपने ही दामाद की बेटी को जन्म, पूरा मामला जानकार आप भी करेंगे सलाम

51 साल की जूली ने सेरोगेसी की मदद से पोती को जन्म दिया है।

Highlights51 साल की उम्र में जूली ने दिया पोती को जन्म।बेटी ब्रियाना को गर्भ धारण में हो रही थी दिक्कत।मां से नहीं देखा गया बेटी का दुख।

अमेरिका के शिकागो की एक मां ने अपनी बेटी के लिए वो कर दिखाया, जिसकी आपने कभी कल्पना तक ना की होगी। जूली नाम की महिला ने अपनी बेटी के लिए अपनी पोती को जन्म दिया है। जी हां, इसके लिए सरोगेसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जूली ने अपनी बेटी के बच्चे को 9 महीने गर्भ में रखा और उसे इस दुनिया में लेकर आईं।

सेरोगेसी की मदद से दिया पोती को जन्म

यकीनन सुनने में आपको काफी अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। 51 साल की जूली ने सेरोगेसी तकनीक से अपने दामाद के बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल जूली की बेटी ब्रियाना को गर्भ धारण करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 4 साल में वह 2 बार प्रेग्नेंट भी हुई लेकिन उसका बच्चा यह दुनिया नहीं देख पाया। इसके बाद सालों तक यह मां बनने का सपना देखती रही, लेकिन उसका सपना पूरा नहीं हो पाया।

नहीं देखा जा रहा था बेटी का दुख

बेटी ब्रियाना का दुख मां जूली से देखा नहीं जा रहा था। इसके बाद उन्होंने बेटी के लिए सरोगेसी की मदद से बच्चा करने की ठानी। इसके लिए डॉक्टर्स से सलाह ली गई। 9 महीने तक जूली ने अपनी पोती को अपने गर्भ में रखा और उसे जन्म भी दिया। बच्चे के दुनिया में आने से ब्रियाना और उनका पति भी बहुत खुश है। इस कपल ने अपनी बेटी की नाम ब्रार जूलियट लॉकवुड रखा है।

30 साल बाद फिर हुईं गर्भवती

जूली अपनी बेटी की मदद करके काफी खुश हैं। इससे 30 साल पहले वह गर्भवती हुई थीं, लेकिन एक बार फिर से बच्चे को जन्म देना उनके लिए बहुत सुंदर अनुभव रहा। वहीं बेटी ब्रियाना अपनी मां एक रॉकस्टार मानती हैं। ब्रियाना के मुताबिक मां ने जिस तरह से मदद की है, वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं। ब्रियाना अपनी और मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं।

Web Title: 51 year old mother in law gives birth to her granddaughter

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे