लाइव न्यूज़ :

जब फ्लाइट से दिल्ली से बेंगलुरु अकेले पहुंचा 5 साल का बच्चा, 3 महीने बाद मां से मिला, तस्वीरें वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 25, 2020 11:48 IST

कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लगे लॉकडाउन के करीब दो महीने सरकार ने घरेलू हवाई सेवा शुरू किया है। फ्लाइट में बैठने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यात्रियों को फेस शील्ड पहनाया जा रहा है। फ्लाइट के सारे स्टाफ पीपीई किट में नजर आए।   

Open in App
ठळक मुद्देविहान को लेने पहुंची उसकी मां ने तीन महीने बाद अपने बेटे को सामने से देखा लेकिन भी पूरी सावधानी बरतते हुए उसे गले नहीं लगाया। केंद्र सरकार स्पष्ट किया है कि सिर्फ बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही उड़ान की अनुमति मिलेगी।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के 2 महीने बाद देश भर में आज (25 मई) हवाई उड़ान सेवा शुरू हो गई है। सुबह से आज देश भर में कई यात्री अपने गंत्वय स्थान पर पहुंच चुके हैं। इसी बीच एक पांच साल का बच्चा दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट में बैठकर अकेला गया। पांच साल के बच्चे का नाम विहान शर्मा है। जो आज (25 मई) सुबह दिल्ली से अकेले फ्लाइट में ट्रेवल कर बेंगलुरु अपनी मां के पास पहुंचा है। विहान शर्मा की मास्क और ग्लव्स और हाथ में स्पेशल कैटगरी वाला बोर्ड लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

विहान शर्मा की मां अपने बच्चे को लेने  बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गई थी। विहान शर्मा की मां ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन महीनों से दिल्ली में था। वहां अपने दादा-दादी के पास था। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने बच्चे को उसकी मां को सौंपा। 

विहान को लेने पहुंची उसकी मां ने तीन महीने बाद अपने बेटे को सामने से देखा लेकिन भी पूरी सावधानी बरतते हुए उसे गले नहीं लगाया। 

लॉकडाउन के दौरान घरेलू फ्लाइट सर्विस शुरू होने के बाद कर्नाटक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज अब-तक दो फ्लाइट उतर चुकी हैं। इनमें से एक दिल्ली से आई थी, जिसमें विहान भी आया है। 

पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए नहीं शुरू हुई है हवाई सेवा

कोरोना वायरस लॉकडाउन के 2 महीने बाद देश भर में आज हवाई उड़ान सेवा शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बागडोगरा तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा हवाई अड्डों से सोमवार को घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू नहीं किया गया है। लेकिन इसके अलावा पूरे देश में हवाई सेवा शुरू है। मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद के हवाई अड्डों से सीमित उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ है।  

फ्लाइट में बैठने वाले यात्रियों को फेस शील्ड पहनाया जा रहा है। फ्लाइट के सारे स्टाफ पीपीई किट में नजर आए।   

टॅग्स :फ्लाइटकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया