लाइव न्यूज़ :

मिस्र में दो महिलाओं को तैरते समय शार्क ने काट खाया, घटना की तस्वीरें सामने आईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 15:27 IST

अपनी छुट्टी के अंतिम दिन शार्क के हमले में 68 वर्षीय ऑस्ट्रियाई महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी रोमानियाई की भी शार्क हमले में मौत हो गई। लाल सागर के गवर्नर ने वहां के कई तटों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की पहचान ऑस्ट्रिया की एलिजाबेथ के रूप में हुई है एक हाथ और पैर खोने के बाद "सदमे" से एक एम्बुलेंस में एलिजाबेथ की मौत हो गई इस हादसे के महज 650 फीट दूर एक और महिला की घंटों पहले मौत हो गई थी

काहिराः मिस्र के एक लोकप्रिय पर्यटक समुद्र तट पर शार्क के हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। अपनी छुट्टी के अंतिम दिन शार्क के हमले में 68 वर्षीय ऑस्ट्रियाई महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी रोमानियाई की भी शार्क हमले में मौत हो गई। शार्क हमले का वीडियो फुटेज भी सामने आया है जिसमें महिला के एक हाथ और एक पैर शार्क द्वारा काटे जाने के बाद तैरते देखा जा सकता है। महिला की पहचान एलिजाबेथ के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला की बाद में मिस्र के एक लोकप्रिय रिसॉर्ट में "एक हाथ और पैर खोने" के बाद "सदमे" से एक एम्बुलेंस में मौत हो गई। शार्क द्वारा यह हमला लाल सागर में हुआ। लाल सागर के गवर्नर ने वहां के कई तटों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय और पर्यटकों के संबंधित विदेश मंत्रालयों ने रविवार को कहा कि मिस्र के तट पर इस सप्ताह शार्क के हमले में दो महिलाओं, एक ऑस्ट्रियाई और दूसरी रोमानियाई की मौत हो गई। मिस्र के मंत्रालय ने रविवार को फेसबुक पर कहा, "दो महिलाओं पर तैरते समय शार्क द्वारा हमला किया गया था जिसमें दोनों की मौत हो गई। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय ने भी रविवार को "मिस्र में एक ऑस्ट्रियाई नागरिक की मौत" की पुष्टि की। 

एलिजाबेथ 1998 से 2004 तक स्थानीय पार्षद रह चुकी थीं। उनकी एक बेटी है। वीडियो के मुताबिक शार्क जब उनपर हमला करती है, वहां मौजूद लोगों ने उसका ध्यान भटकाने की कोशिश की। हादसे के वक्त कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इस हादसे के महज 650 फीट दूर एक और महिला की घंटों पहले मौत हो गई थी।

टॅग्स :मिस्रऑस्ट्रिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशर्म अल-शेख शहरः कैसा शांति सम्मेलन जिसमें न इजराइल न हमास!

विश्वऑस्ट्रिया स्कूल गोलीबारी: 8 लोगों की मौत, कई घायल, बाथरूम में मृत पाया गया संदिग्ध

विश्वamerica donald trump: जॉर्डन में 2000000 फलस्तीनी शरणार्थी?, 1500000 और रखने की बात, शरणार्थियों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप प्रस्ताव को जॉर्डन ने किया विरोध

विश्वकाहिरा में युद्धविराम पर सहमत नहीं हुए इजरायल और हमास; जारी रहेगी प्रक्रिया

विश्व6 दिन में घूम लिए दुनिया के सारे 7 अजूबे, मिस्र के 45 वर्षीय व्यक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड, देखें

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो