लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: केवल टूथब्रश और धातु की मदद से वर्जीनिया जेल की दीवार खोद फरार हुए 2 कैदी, कारनामा देख पुलिस भी रह गई दंग

By आजाद खान | Updated: March 23, 2023 15:31 IST

जानकारी के अनुसार, मामले में जेल अधिकारों को इस बात की खबर तब मिली जब कैदियों की रूटीन गिनती में दो कैदी कम दिखाई दिए थे। ऐसे में इन दोनों कैदियों की तलाशी शुरू हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के वर्जीनिया जेल से दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है।हैरानी की बात यह है कि इन लोगों ने जेल की दीवार खोद कर वहां से भागा था। दावा है कि दोनों ने कथित रूप से केवल एक टूथब्रश और धातु का इस्तेमाल कर इस काम को अंजाम दिया है।

वॉशिंटन डीसी: एक शेरिफ के अनुसार, वर्जीनिया जेल से दो कैदी केवल टूथब्रश और धातु के सहारे ही वहां से भाग निकलने में कामयाब हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों कैदियों ने टूथब्रश और धातु के सहारे जेल की दीवारों को खोद कर वहां से भागने का रास्ता बनाया था और ऐसा करने में वे कामयाब भी हो गए थे। 

शेरिफ ने बताया कि इस बात की खबर तक मिली जब सोमवार शाम को कैदियों की गिनती में दो लोग कम दिखाई दिए थे। ऐसे में जब इन कैदियो के बारे में जब पता लगाया गया तो इस बात का खुलासा हुआ कि केवल टूथब्रश और धातु की मदद से वे जेल से फरार होने में सफल हुए थे। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए एक शेरिफ ने बताया कि वर्जीनिया जेल में सजा काट रहे दो कैदियों ने केवल टूथब्रश और एक धातु की वस्तु की मदद से वहां से भागने में सफल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर दोनों कैदियों ने पाया कि जेल का निर्माण डिजाइन कमजोर है और इसे खोद कर बाहर जाने का रास्ता बनाया जा सकता है। ऐसे में दोनों ने यह रास्ता बनाने के लिए टूथब्रश और एक धातु की वस्तु का इस्तेमाल किया है और दीवार में रास्ता बना डाला। 

बताया जा रहा है कि कैदियों ने जेल के अन्य दीवारों को पार किया और वहां से फरार हो गए। ऐसे में जब जेल अधिकारियों को इस बात की खबर मिली तो वह उनकी तलाश में जुट गए और उन्हें पकड़वाने के लिए जनता से मदद की भी अपील की थी। खबर के अनुसार, जेल से भागे कैदियों के नाम 37 साल का जॉन गार्जा और 43 साल का अर्ले निमो है। 

ऐसे पकड़े गए फरार कैदी

इस घटना के बाद शेरिफ उनकी खोज में जुट गए थे और दावा किया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह दोनों कैदियों को जेल के पास के आईएचओपी रेस्तरां से गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में कैदियों के पकड़े जाने के बाद इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि फरार हुआ एक कैदी हैम्पटन का रहने वाला है और इस पर अदालत की अवमानना ​​​​और परिवीक्षा उल्लंघन सहित आरोप लगे है जिस कारण वह जेल में है। वहीं दूसरा कैदी एक ग्लूसेस्टर निवासी है जिस पर क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, जालसाजी, चोरी और परिवीक्षा उल्लंघन सहित कई और मामले में वह जेल में है। शेरिफ ने बताया कि इनके द्वारा इस तरीके से जेल से फरार होने को लेकर अभी तक कोई आरोप तय नहीं किए गए है।  

टॅग्स :अजब गजबअमेरिकाजेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO