लाइव न्यूज़ :

इज़राइल का दावा कोरोना वायरस की वैक्सीन जल्द, एंटीबॉडी तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2020 00:54 IST

Open in App
 इज़राइल के रक्षा मंत्री नफतली बेन्नेट ने दावा किया है कि उनके देश के मुख्य जीवविज्ञानी अनुसंधान संस्थान IIBRके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का एंटीबॉडी विकसित कर लिया है. इज़रायल के रक्षामंत्री ने दावा किया कि रिसर्चर्स विकास चरण पूरा करके उस दवा को पेटेंट कराने की तैयारी कर रहे है. इतनी ही नहीं वैज्ञानिक इलाज के लिए बड़े पैमाने पर इस वैक्सीन का  उत्पादन करने की दिशा में बढ़ चुके हैं. रक्षा मंत्रालय का ओर से कहा गया है कि नफतली बेन्नेट ने नेस्स जियोना में इज़राइल के इंस्टीट्यूट फॉर बायोलोजिकल रिसर्च यानि आईआईबीआर का दौरा किया था. इस दौरान उन्हें वो  एंटीबॉडी दिखाया गया जो कोरोना वायरस पर हमला करता है. ये एंटीबॉडी मरीजों के शरीर के अंदर ही उसे नाकाम बना सकता है. अब आईआईबीआर उसे पेटेंट कराने की प्रक्रिया में है और अगले चरण में वैज्ञानिक कमर्शियल लेवल पर उस एंटीबॉडी का उत्पादन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से संपर्क करेंगे. इज़रायल के रक्षा मंत्री नफतली बेन्नेट ने कहा मुझे इस बड़ी उपलब्धि के लिए संस्थान के वैज्ञानिकों पर नाज है.
टॅग्स :कोरोना वायरसइजराइलबेंजामिन नेतन्याहूकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल