लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने दी ईरान को धमकी कहा अगर हमला किया तो बर्बाद कर देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 14:07 IST

Open in App
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकाते हुए कहा कि अगर अमेरिका पर हमला किया गया तो ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला करेंगे ..ये धमकी शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन इलाके में दो मोर्टार बमों के हमले के बाद आई है..ग्रीन जोन के अलावा अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर भी दो रॉकेट दागे गये.. ये हमले बगदाद में अमेरिकी हमले के एक दिन बाद हुआ है.. ग्रीन ज़ोन हाई सिक्योरिटी वाला वो इलाका है जहां अमेरिकी दूतावास है..इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है.. सूत्रों ने बताया कि संभावित जवाबी हमले का पहला संकेत देते हुए बगदाद में अमेरिकी दूतावास के निकट के एक इलाके में मोर्टार के दो गोले दागे गए.. उन्होंने बताया कि इसी दौरान अमेरिकी बलों की तैनाती वाले अल-बलाद वायुसेना अड्डे पर दो रॉकेट गिराए गए.. इराकी सेना ने भी अल बलाद और बगदाद में मिसाइल हमलों की पुष्टि की है और कहा है कि इनमें कोई हताहत नहीं हुआ.. अमेरिका ने भी कहा है कि गठबंधन का कोई जवान हताहत नहीं हुआ।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान अमेरिकी जवानों या सम्पत्ति पर हमला करता है तो अमेरिका 52 ईरानी स्थलों को निशाना बनाएगा और उन पर बहुत तेजी से और जोरदार हमला करेगा.. ट्रम्प ने इराक में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी पर ड्रोन हमले का बचाव करते हुए कहा कि 52 अंक उन लोगों की संख्या को दर्शाता है, जिन्हें एक साल से अधिक समय तक तेहरान में अमेरिकी दूतावास में 1979 में बंधक बनाकर रखा गया था.. ट्रम्प ने कहा कि इनमें से कुछ जगहें बहुत उच्च स्तर के और ईरान एवं ईरानी संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं..  शुक्रवार को इराक में किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी..    
टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा