लाइव न्यूज़ :

जानिए अजीब द्वीप के बारे में जो हर छह महीने में बदल देता है अपना देश

By धीरज पाल | Updated: February 6, 2018 18:58 IST

Open in App
गुरुवार यानी 1 फ़रवरी को बिना एक भी गोली चलाए फ्रांस अपनी 3000 वर्ग मीटर (लगभग 3200 वर्ग फीट) जमीन स्पेन को सौंप दिया। फिर छह महीने बाद यही जमीन स्पेन उसे वापस लौटा देगा। क्रिस बोकमैन ने इस द्वीप की यात्रा की, वो बताते हैं कि द्वीप बांटने की यह परंपरा पिछले 350 सालों से बदस्तूर जारी है। हेंडेई का फ्रांसीसी बास्क बीच रिसॉर्ट स्पेन की सीमा पर स्थित आखिरी शहर है। इसकी घुमावदार रेतीली खाड़ी पर ऐसा लगता है कि सैकड़ों सीलों ने अपना डेरा जमा रखा है। लेकिन और अधिक ध्यान से देखने पर ये दिलेर सर्फर (समुद्र की लहरों पर तैरने वाले) नजर आते हैं। यहां ठीक एक बड़े से बांध के बाद स्पेन का ऐतिहासिक शहर होन्डारिबिया और विशाल इरुन हैं। यहां नदी बिदासो स्पेन और फ्रांस को अलग करती है यह नदी के बीचोंबीच पेड़ों और छंटाई किए घासों से भरा एक दुर्गम शांत द्वीप है। साथ ही 1659 के दौरान यहां हुई उल्लेखनीय ऐतिहासिक घटना के प्रतीक स्वरूप एक पुराना स्मारक भी है। एक लंबे युद्ध के बाद करीब तीन महीने तक, स्पेन और फ्रांस ने इस द्वीप को लेकर आपस में बातचीत की। क्योंकि इसे तटस्थ क्षेत्र माना जाता था। दोनों ओर से लकड़ी के पुल बनाए गए थे। दोनों सेनाएं खड़ी थीं। इस वार्ता के दौरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसे पाइनीस की संधि कहा जाता है। इस क्षेत्र की अदलाबदली की गई और सीमाएं तय की गईं एक अन्य विवरण के अनुसार यह द्वीप दोनों देशों के बीच छह महीने के लिए शेयर किया जाता है। 1 फरवरी से 31 जुलाई तक यह स्पेन के पास रहता है तो बाद के छह महीने फ्रांस के पास ऐसी व्यवस्था को सम्मिलित शासन कहते हैं और फैसेंस द्वीप पर यह परंपरा बहुत पुरानी है।
टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते