googleNewsNext

जानिए क्यों वार्षिक ऊंट सौंदर्य प्रतियोगिता में कई ऊंटो को अयोग्य घोषत किया गया

By धीरज पाल | Published: January 27, 2018 08:26 PM2018-01-27T20:26:13+5:302018-01-27T20:26:52+5:30

सऊदी अरब में 'वार्षिक ऊंट सौंदर्य प्रतियोगिता' चल रही है और इसमें एक दर्जन से अधिक ऊंटों को अयोग्�..

सऊदी अरब में 'वार्षिक ऊंट सौंदर्य प्रतियोगिता' चल रही है और इसमें एक दर्जन से अधिक ऊंटों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसकी वजह है कि उनके मालिकों ने ऊंटों के होंठ और चेहरे को अधिक आकर्षक बनाने के लिए उन्हें बोटॉक्स के इंजेक्शन दिए थे ऊंट की सुंदरता का मूल्यांकन इसकी ऊंचाई, कूबड़ का आकार, नाजुक कान और पूरे होंठ के अनुसार किया जाता है। इसमें ड्रग्स के उपयोग के खिलाफ सख्त नियम भी हैं। पिछले साल की प्रतियोगिता के लिए जारी पुस्तिका में कहा गया है, 'जिन ऊंटों के होंठ, चेहरे, शरीर के किसी भी हिस्से में रंगे या प्राकृतिक आकार को बदलने के लिए दवाओं का इस्तेमाल किया गया हो, उन्हें इस प्रतियोगिता की अनुमति नहीं है।'प्रतियोगिता के मुख्य न्यायाधीश, फौजान अल-मादी ने रायटर को बताया, 'ऊंट सऊदी अरब का प्रतीक है, पहले हम इसे आवश्यकतानुसार संरक्षित किया करते थे, अब हम इसे मनोरंजन के रूप में संरक्षित करते हैं।'यह खाड़ी में सबसे बड़ा त्योहार है और इसमें 30,000 ऊंट तक शामिल हो रहे हैं। ऊंटों की इस सौंदर्य प्रतियोगिता को 2000 में लॉन्च किया गया था, और इसका इंतजार बेसब्री से किया जाता है इस साल का कार्यक्रम विवादों में फंस गया है, क्योंकि 31।8 मिलियन अमरीकी डॉलर की पुरस्कार राशि के लालच में कुछ ऊंट मालिक धोखा तक देने पर आमादा हैं। अधिकारियों ने राजा अब्दुलअजिज से कहा है कि ऊंट महोत्सव को रिमोट रेगिस्तान के बाहरी इलाके में राजधानी रियाद ले जाया जाए और पुरस्कार राशि को कुल 57 मिलियन डॉलर करने की मांग भी रखी है।

टॅग्स :ट्रेवलसऊदी अरबtravelsaudi Arabia