लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर लक्ष्मी माँ का इस विधि से करें पूजन, जानिए लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 12, 2019 16:41 IST

Open in App
दिवाली का महापर्व इस साल अश्विन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि में 27 अक्टूबर 2019 को मनाया जाएगा. दीपावली की शाम को यानि प्रदोषकाल के शुभ मुहूर्त भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के साथ -साथ भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है. दिवाली पूजा विधि / लक्ष्मी पूजन विधि - दिवाली की शाम को एक साफ चौकी बिछांए उस चौकी पर गंगा जल छिड़काव करें इसके बाद भगवान गणेश, मां लक्ष्मी के साथ कुबेर और श्री यंत्र भी स्थापित करें. पूजा स्थान पर एक जल से भरा तांबे का कलश रखें अगर आपके पास तांबे का कलश नहीं है तो आप साधारण कलश भी रख सकते हैं. कलश पर रोली से सतिया बना लें और श्रीं लिखें फिर इस पर मोली की 5 गांठे बांध दें. इसके बाद आम के पत्ते बांध दे और पुजा स्थल पर पंच मेवा, गुड़ फूल , मिठाई,घी , कमल का फूल ,खील बातसें, फल आदि भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के आगे रखें. मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्याधिक प्रिय है इसलिए मां लक्ष्मी कमल का फूल ज़रूर अर्पित करे. इसके बाद भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के आगे पांच घी और पांच तेल के दीपक और तेल का बड़ा दीपक जलाएंऔर विधिवत पूजन करें. भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा के बाद कुबेर जी की पूजा भी अवश्य करें. लक्ष्मी पूजन के दौरान अपने गहनों और पैसों की भी पूजा करते हैं, जिससे आपकी संपन्नता लगातार बढ़ती रहे. इसके बाद आरती ज़रूर करें.
टॅग्स :दिवालीत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा