लाइव न्यूज़ :

Vasant Panchami 2021: सरस्वती पूजा 2021 का शुभ मुहूर्त

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 29, 2021 19:11 IST

Open in App
हिंदू मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ये वसंत के मौसम की शुरुआत का भी दिन माना जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा करने की परंपरा है।ऐसी मान्यता है कि इसी दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। मां शारदे की पूजा के साथ-साथ इस दिन को नया कामकाज शुरू करने के लिहाज से भी बहुत शुभ बताया गया है। आइए जानते हैं कि इस बार यानी साल 2021 में बसंत पंचमी कब है और माता सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी कब हैहिंदू धर्म से जुड़े पंचांगों के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व इस बार 16 फरवरी को पड़ रहा है। ये मंगलवार का दिन होगा। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 16 फरवरी, 2021 को तड़के 3.36 बजे होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 17 फरवरी (बुधवार) को सुबह 5.46 बजे होगा।ऐसे में 16 फरवरी को पूरे दिन पंचमी तिथि रहेगी। बता दें कि बसंत पंचमी को ही श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी भी कहा जाता है। इस दिन से देश में कई जगहों पर छोटे बच्चों को शिक्षा देने की शुरुआत भी की जाती है। इसे 'अक्षर अभ्यासम' या 'विद्या आरंभंम' भी कहा जाता है। Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्तबसंत पंचमी पर इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त करीब साढ़े पांच घंटे का है। देश के अलग-अलग स्थानों पर समय के हिसाब से मुहूर्त में कुछ मिनटों का अंतर रह सकता है। देश की राजधानी नई दिल्ली बात करें तो यहां शुभ मुहूर्त 16 फरवरी को सुबह 6.59 बजे से दोपहर 12.35 तक है। ऐसे ही पटना में ये शुभ मुहूर्त 16 फरवरी की सुबह 6.24 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12.04 तक होगा। लखनऊ में सुबह 6.42 से दोपहर 12.21 तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। ऐसे ही अन्य शहरों और कस्बों में शुभ मुहूर्त के समय में कुछ अंतर रह सकता है। बसंत पंचमी पूजा विधिइस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. बसंत पंचमी के दिन सुबह सूर्य निकलने से पहले स्नान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इस दिन विधि पूर्वक मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए. बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है.
टॅग्स :बसंत पंचमीसरस्वती पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स