लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: BJP में शामिल हो सकते हैं Sachin Pilot, Sambit Patra ने कही ये बड़ी बात

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 13, 2020 19:14 IST

Open in App
राजस्थान में सियासी उथल-पुथल जारी है। राज्य की गहलोत सरकार पर खतरा बना हुआ है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि सचिन पायलट बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं पायलट इस वक्त दिल्ली में हैं और उनका दावा है कि राजस्थान के कम से कम 30 विधायकों का समर्थन हासिल है। इस पूरे सियासी घटनाचक्र के बीच पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने एक बयान देते हुए कहा कि सचिन पायलट अब बीजेपी में हैं। हालांकि वो बाद में अपने इस बयान से पलट गये हैं और उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं सिंधिया के बार में बोल रहा था लेकिन गलती से सचिन पायलट निकल गया। वहीं उनके इस बयान को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संवित्र पात्रा ने तंज कसा है और कहा कि ज़ुबान तो क्या चीज़ है यहाँ तो पूरी पार्टी फिसल रही है। दरअसल, उन्होंने ये बता तब कही जब एक पत्रकार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक ट्वीट को लेकर सवाल पूछा, जिसमें सिंधिया ने था कि सचिन पायलट का कांग्रेस पार्टी में उपेक्षा हो रही है। इसके जवाब में पुनिया ने कहा कि सचिन पायलट अब बीजेपी में हैं और बीजेपी का कांग्रेस के प्रति क्या रुख रहता है, वो सबको जाहिर है तो हमें उनसे कोई सर्टिफिकेट लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि बाद में सचिन पायलट को बीजेपी में बताने वाले बयान से पीएल पुनिया मुकर गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मैं सिंधिया के बार में बोल रहा था लेकिन गलती से सचिन पायलट निकल गया।
टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा