लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के नामांकन में देरी क्या साजिश थी ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 11:38 IST

Open in App
 दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उन आरोपों को खारिज किया जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नामांकन प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की गयी.. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वे तय प्रक्रियाओं का पालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन ज्यादा उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने आए जिससे रिटर्निंग ऑफिसर  को ज्यादा समय लगा। आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने दावा किया था कि अधूरे कागजात के साथ आए 35 उम्मीदवारों ने कहा कि जब तक वो नामांकन नहीं भर लेते तब तक मुख्यमंत्री को नामांकन नहीं भरने देंगे। पार्टी नेताओं को इसमें साजिश दिखी। इस बयान पर दिल्ली चुनाव कार्यालय ने प्रतिक्रिया दी है। बयान में बताया गया है कि इकाई को सोशल मीडिया के जरिए ऐसी जानकारी मिली कि उस पर मुख्यमंत्री के नामांकन पत्र दाखिले में जानबूझकर विलंब करने के आरोप लग रहे हैं। आरोपो में यह कहा जा रहा था कि रिटर्निंग अधिकारी एक उम्मीदवार के नामांकन पत्र को दाखिल करने में 30-35 मिनट का समय ले रहे हैं। बयान में कहा गया, यह स्पष्ट किया जाता है कि यह जानकारी भ्रामक है और चुनाव कार्यालय की तरफ से जानबूझकर कोई विलंब नहीं किया गया।’’ दिल्ली सीईओ कार्यालय ने शाम को बयान जारी कर कहा, ‘‘आज नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों की भारी भीड़ थी। शाम तीन बजे की अंतिम समय सीमा तक नयी दिल्ली क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के सामने 66 उम्मीदवार मौजूद थे। भारी भीड़ के कारण नामांकन प्रक्रिया में तीन बजे के बाद तक का समय लगा..नयी दिल्ली विधानसभा सीट के लिए नामांकन भरने के लिए अंतिम दिन मंगलवार 21 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 45 नंबर का टोकन लिए इंतजार करते देखा गया। केजरीवाल ने कहा, “अपना नामांकन भरने का इंतजार कर रहा हूँ। मेरा टोकन नंबर 45 है। यहां बहुत से लोग नामांकन भरने आए हैं।  प्रक्रिया के अनुसार नामांकन तीन बजे तक ही भरा जा सकता है लेकिन पर्चा दाखिल करने के लिए टोकन ले चुके प्रत्याशियों को उनकी बारी आने तक पर्चा दाखिल करने दिया जाता है।
टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालमनोज तिवारीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा