लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत, CM ठाकरे ने दिये जांच के आदेश, पीएम ने जताया दुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2021 12:11 IST

Open in App
महाराष्ट्र के भंडारा (Bhandara)जिला अस्पताल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गयी है। ये घटना शुक्रवार रात दो बजे की है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि अभी तक ये आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया है।बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्पेशल न्यूबॉर्न यूनिट में 17 नवजात मौजूद थे, जिनमें से 7 मासूमों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  इन सभी नवजात बच्चों की उम्र एक माह से भी कम बताई जा रही है। बच्चों की दर्दनाक मौत से उनके परिजनों पर कोहराम टूट पड़ा है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस पूरे घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दु:ख जताया है।सीएम उद्धव ठाकरे ने दु:ख व्यक्त करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ठाकरे ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से बातचीत की। बयान में कहा गया, ‘‘ मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बातचीत करके उन्हें जांच करने के लिए कहा है।'वहीं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। गृह मंत्री विमान से नागपुर रवाना हुए, जहां से वे भंडारा जाएंगे। इस पूरे घटना के बारे में जिला सिविल सर्जन प्रमोद खंडाते के मुताबिक सबसे पहले एक नर्स ने अस्पताल के शिशु देखभाल वॉर्ड से धुआं उठते देखा, जिसके बाद डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को जानकारी मिली और वे पांच मिनट के भीतर यहां पहुंच गए।  खंडाते ने बताया कि बच्चों को जिस वार्ड में रखा जाता है, वहां लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जरूरत होती है। उन्होंने बताया, ‘‘वहां आग बुझाने वाले मशीन थे और कर्मियों ने उनसे आग बुझाने की कोशिश की। वहां काफी धुआं हो रहा था।’’ताजा जानकारी के मुताबिक बचाए गए सात बच्चों को दूसरे वार्ड में भेज दिया गया है। आईसीयू वार्ड, डायलिसिस और लेबर वार्ड से रोगियों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में भेज दिया गया है।वहीं, इस पूरे घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र के भंडारा में हुई हृदय-विदारक घटना में हमने कई अनमोल मासूमों को खो दिया। मेरी संवदेनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि महाराष्ट्र के भंडारा में हुए अग्नि हादसे में शिशुओं की असामयिक मौत से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने इस हृदय विदारक हादसे में अपनी नवजात संतान खोने वाले परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त किया है।गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर पीड़ित परिवारों को शक्ति दें।उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार से पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और हादसे पर दुख जताया है। फडणवीस ने हादसे की जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
टॅग्स :महाराष्ट्रअग्नि दुर्घटनानरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग