लाइव न्यूज़ :

शरद पवार भला क्यों खफा हुए ठाकरे सरकार से

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 24, 2022 13:39 IST

Open in App
हम अक्सर कहावतों के तौर पर सुनते हैं, पैरों तले जमीन खिसकना। इस तरह की कहावते जब असल जिंदगी में सच हो जाती हैं तो भरोसा करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। एनसीपी चीफ शरद पवार को भी भरोसा नहीं हो रहा है कि इतनी बड़ी स्टेट मशीनरी रहते हुए आखिरकार कैसे उद्धव सरकार की जमीन खिसक गई।आखिर किस तरह से देखते ही देखते आखों के सामने लगभग 40 विधायक महाराष्ट्र छोड़कर बड़े ही आसानी से दूसरे राज्य में चले जाते हैं और वहां से सरकार गिराने का नारा बुलंद करते हैं। आखिर किस तरह से स्टेट की पूरी इंटेलिजेंस फेल हो जाता है। आखिर किस तरह की नींद में सोता रहा राज्य सरकार का गृह विभाग। ये बड़ा प्रश्न है और गंभीर भी। क्या इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट को विधायकों के बगावत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी या फिर कुछ किसी प्लॉन के तहत हुआ और क्या इतनी बड़ी बगावत पर राज्य का खुफिया विभाग अपना मुंह जानबूझ कर बंद किये रही।इस मामले में चिंता व्यक्त करते हुए शरद पवार ने जब सवाल खड़े किये तो वो खुद निशाने पर आ गये क्योंकि महाराष्ट्र में चल रही महाविकास आघाड़ी सरकार में जो गृह मंत्रालय का पोर्टफोलियो है, वो शुरू से उनकी पार्टी के पास रहा है।अघाड़ी सरकार में पहले एनसीपी नेता अनिल देशमुख गृहमंत्री हुा करते थे, जो आजकल ईडी के चक्कर में फंसे जेल की सलाखों में बंद हैं और उनके पद से हटने के बाद एनसीपी के ही वरिष्ठ नेता दिलीप वाल्से को गृहमंत्रालय की कमान मिली। और इसी गृह मंत्रालय के अंडर में इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट आता है, जिसकी जिम्मेदारी बनती थी कि वो राज्य सराकर को ऐसे किसी भी खतरे की स्थिति के लिए सरकार को आगाह करे, लेकिन ये चूक हुई कहां, क्या गृहमंत्री दिलीप वाल्से को भी सूचना नहीं थी। इन्हीं सब बातों को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गृह मंत्री दिलीप वाल्से और महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल को खूब खरी खोटी सुनाई है।कहा जा रहा है कि पवार ने वाल्से और पाटिल से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आर्श्चय जताया है कि इतनी बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री राज्य से बाहर जा रहे थे और इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट ने सरकार को खबर तक नहीं दी।यहां एक बात और बेहद दिलचस्प है कि राज्य सरकार अपने सभी चुने हुए विधायकों या एमएलसी को राज्य पुलिस की सुरक्षा देती है। इन माननीयों की सुरक्षा में कम से कम एक या दो पुलिस के सुरक्षा जवान हथियारों के साथ हर समय तैनात रहते हैं, इनकी सुरक्षा के लिए और ये विधायक जब भी प्रदेश के बाहर जाते हैं तो उसके साथ रहने वाले राज्य स्पेशल प्रोटक्शन यूनिट के जवान अपने सीनियर पुलिस अधिकारियों को इस बात की सूचना देते हैं।लेकिन अजीब सा खेल महाराष्ट्र में हुआ, यहां तो एक-दो नहीं बल्कि लगभग 40 से अधिक विधायक अलग-अलग तरीके से राज्य छोड़कर चले गये और स्टेट इंटेलिजेंस इस बात से बेखबर रहा, तो क्या मान ली जाए तो किस इस खेल के लिए स्टेट मशीनरी को भी फेल कर दिया गया, उसे खत्म कर दिया गया।जबकि स्टेट इंटेलिजेंस लगभग रोजाना मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को राज्य के हालात और रोजाना होने वाले महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बारे में ब्रीफ करती है ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वाल्से को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी सत्ता भरभरा कर गिरने वाली है और उसके लिए विधायक सूबे के पार किसी और राज्य में जाकर खाद-पानी ले रहे हैं।
टॅग्स :शरद पवारउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेNCPअनिल देशमुख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?