लाइव न्यूज़ :

बालासाहब ठाकरे के उत्तराधिकार की लड़ाई में उद्धव ठाकरे की निर्णायक जीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 19:55 IST

Open in App
Shiv Sena प्रमुख Uddhav Thackeray 28 नवंबर की शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उद्धव को Shiv Sena, NCP और Congress गठबंधन का नेता चुन लिया गया है। शिव सेना संस्थापक Balasaheb Thackeray के छोटे बेटे उद्धव ठाकरे अपने परिवार के पहले सदस्य हैं जो राज्य के मुख्यमंत्री की गद्दी संभालेगा। इससे पहले शिव सेना नेता मनोहर जोशी और नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बालासाहब ठाकरे ख़ुद कभी मुख्यमंत्री नहीं बने। महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019 में राज्य की कुल 288 सीटों में से बीजेपी को 105, शिव सेना को 56, Sharad Pawar की NCP ( राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ) को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य दलों को 29 सीटों पर जीत मिली। नाटकीय घटनाक्रम में 23 नवंबर को बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम Devendra Fadnavis ने राज्य के सीएम और एनसीपी नेता Ajit Pawar ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। विपक्षी दलों ने राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फड़नवीस और अजित पवार को शपथ दिलाने के ख़िलाफ़ Supreme Court में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को 27 नवंबर को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा। सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद पहले अजित पवार ने और उसके कुछ देर बार फड़नवीस ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल लेकिन दोनों को तीन दिन के भीतर पद से इस्तीफा देना पड़ा। 26 नवंबर को एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने उद्धव ठाकरे को गठबंधन का नेता चुना और रात को ही उद्धव ने राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे का दावा स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। 28 नवंबर शाम 6 बजे शपथ लेने के बाद उद्धव ठाकरे को सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा।
टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र