googleNewsNext

Maharashtra Coronavirus Update: 75 दिनों बाद 5000 से ज्यादा केस, नई गाइडलाइंस जारी, जानें 10 बड़ी बातें

By गुणातीत ओझा | Published: February 19, 2021 09:23 PM2021-02-19T21:23:17+5:302021-02-19T21:24:05+5:30

महाराष्ट्र (Maharashtra) में 75 दिनों बाद गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) ने बताया कि 5,427 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है।

Maharashtra Covid-19

75 दिनों बाद 5000 से अधिक नए मामले
नई गाइडलाइंस जारी- 10 बड़ी बातें

महाराष्ट्र (Maharashtra) में 75 दिनों बाद गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) ने बताया कि 5,427 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 20,81,520 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कारण 38 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 51,669 पहुंच गई है। 2,543 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,87,804 हो गई है। राज्य में 40,858 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया, “नए मामलों के 38 प्रतिशत यानी 2,105 मरीज अकोला और नागपुर प्रखंड से हैं। अकोला प्रखंड में अकेले 1,258 नए मरीज मिले हैं जबकि अमरावती नगर निगम में 542 और अमरावती जिले में 191 नए मरीज सामने आए।” मुंबई में संक्रमण के 736 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 3,16,487 पहुंच गए जबकि चार और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 11,432 हो गई। मुंबई मंडल में 1432 नए मामले आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 19,735 पहुंच गई है। मुंबई मंडल में मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र आते हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती बरती जाएगी तो अनलॉक में मिली कुछ रियायतों को कम भी किया गया है। आइये आपको बताते हैं नई गाइडलाइंस की 10 बड़ी बातें...

महाराष्ट्र में कोरोना से निपटने के लिए नई गाइडलाइंस, जानें 10 बड़ी बातें..

1.पांच से ज्यादा कोरोना के मरीज मिलने पर इमारत सील होगी। होम क्वारंटीन किए गए लोगों के हाथ पर स्टैम्प लगाया जाएगा।

2.लोकल और ट्रेन में बिना मास्क यात्रा करने वालों की जांच के लिए 300 मार्शल की तैनाती की गई है। रोजाना 25 हजार बिना मॉस्क वालों पर कार्रवाई का लक्ष्य रखा गया है।

3.शादी, क्‍लब, शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट, दफ्तर जैसी जगहों पर में एक साथ क्षमता के 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को बुलाने की अनुमति नहीं है।

4.भीड़ ज्यादा टुचने व नियम का उलंघन होने पर उस संस्था के मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

5.ब्राजील से आने वाले यात्री अब आइसोलेशन में रखे जाएंगे। 

6.अमरावती और यवतमाल में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अमरावती जिले में लॉकडाउन रात आठ बजे से शुरू होगा और सोमवार सुबह तक रहेगा।

7.अमरावती में बाजार, स्विमिंग पूल, इंडोर गेम्स बंद रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में बस पांच लोगों के मौजूद रहने की अनुमति रहेगी। जरूरी सेवाओं पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

8.यवतमाल में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट्स और वेडिंग हॉल खुले रहेंगे लेकिन बस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही काम करेंगे।

9.महाराष्ट्र में रविवार को 4,092 नए केस सामने आए थे, ऐसा दिसंबर के बाद पहली बार हुआ था।

10. गुरुवार को 75 दिनों बाद राज्य में 5,000 से ज्यादा नए केस सामने आए।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमहाराष्ट्रCoronavirus in MaharashtraCoronavirusMaharashtra