लाइव न्यूज़ :

बूढ़े किसान की मौत पर फणवीस सरकार विपक्ष के निशाने पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 2, 2018 15:46 IST

Open in App
महाराष्ट्र सचिवालय ‘मंत्रालय’ के समक्ष जमीन के पर्याप्त मुआवजे की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 84 वर्षीय किसान की रविवार  28 जनवरी की रात मौत हो गई। किसान को गंभीर हालत में स्थानीय जे जे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उत्तर महाराष्ट्र के रहने वाले किसान धरमा पाटिल की जमीन सरकार ने सोलर पावर प्लांट के लिए अधिगृहित की थी। इसके लिए उसे कम मुआवजा मिला था, इस महीने की 22 तारीख को पर्याप्त मुआवजे की मांग करते हुए उसने सचिवालय के समक्ष जहरीला पदार्थ खा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पाटिल का पोस्टमार्टम अस्पताल में करा दिया गया है और बाद में शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। किसान पाटिल जहर खाने के बाद खुद  सरकारी अस्पताल गए थे, पाटिल के बेटे का कहना है कि उन्होंने सही मुआवजा पाने के लिए काफी प्रयास किए थे। नरेंद्र पाटिल ने बताया कि उनके पिता को 5 एकड़ जमीन के लिए 4 लाख रुपये दिए गए थे। 84 साल के धरमा कई महीनों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उन्हें हर जगह से असफलता ही हाथ लगी।  मजबूर होकर 22 जनवरी को धरमा महाराष्ट्र सचिवालय के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया था, परिवार ने कहा है कि वे तब तक धरमा का शव नहीं लेंगे जब तक उन्हें जमीन के एवज में उचित मुआवजा दिए जाने का लिखित आश्वासन न मिल जाए। वहीं किसान की मौत के बाद फडणवीस सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गया है।
टॅग्स :किसान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेशभर के किसानों का दिल्ली में हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली विरोध रैली

फील गुड#KuchhPositiveKarteHain: एक डॉक्टर जो किसानों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं

भारतकिसानों के लिए आवाज उठाने वालों पर आयकर का छापा डलवाएगी सरकार ?

भारतकर्ज के चलते किसान ने की आत्महत्या, परिजन कलेक्टर ऑफिस के बाहर शव रख कर किया प्रदर्शन

भारतयहां जानें पिछले और नए साल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), देखें पिक्चर्स

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज