लाइव न्यूज़ :

Video: मध्य प्रदेशः बाइक-बस की टक्कर में धू-धू कर जली यात्री बस, 4 की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 26, 2018 11:51 IST

मोटर सायकिल का पेट्रोल टैंक फटने से बस में आग लग गई। बस में बैठे सभी समय रहते नीचे उतर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Open in App

इंदौर, 25 मार्च (रिपोर्ट- मुकेश मिश्र): मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में रविवार को एक मोटर सायकिल और यात्री बस की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं बस भी धूँ-धूँ कर जल गई। हालांकि बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे में हताहत सभी चार लोग बाइकसवार थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार रायसिंह नरवरिया ने बताया कि घटना सुबह करीब 10.30 बजे की है।

बडनगर के रहने वाले शुभम, कृष्ण, संतोष और कुसुम बाई मोटर सायकिल से धरमपुरी जा रहे थे। कुक्षी से पाटीदार ट्रेवल्स की बस (एमपी-10-पी-1143) यात्रियों को लेकर इंदौर आ रही थी।

मनावर के बाकानेर घाट के मोड़ पर बस तथा मोटर सायकिल की आमने सामने से टक्कर हो गई। मोटर सायकिल बस के नीचे इंजन में फंस गई।

मोटर सायकिल में बैठे सभी चारों की मौके पर ही मौत हो गई। वही मोटर सायकिल का पेट्रोल टैंक फटने से बस में आग लग गई। बस में बैठे सभी समय रहते नीचे उतर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो कुछ इस तरह जल गई बस

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर