लाइव न्यूज़ :

Maharashtra में 15 दिन तक Lockdown जैसे प्रतिबंध, जरूरी सेवाओं के अलावा सब बंद | Uddhav Thackeray Address

By गुणातीत ओझा | Updated: April 13, 2021 22:59 IST

Open in App
पूरे महाराष्ट्र में धारा 14415 दिन तक Lockdown जैसे प्रतिबंधUddhav Thackeray Address Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना की तबाही के बीच आज सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 का ऐलान किया है। बुधवार शाम से 'ब्रेक द चेन' के लिए राज्य में धारा 144 लागू रहेगी। अगले 15 दिनों तक सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर लोग निकल सकेंगे। उद्धव ने कहा, हम यातायात के साधन बंद नहीं करेंगे। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सारी सेवाएं बंद रहेंगी। बैंक खुले रहेंगे। ई-कॉमर्स की सेवाएं खुली रहेंगी। पत्रकारों, सुरक्षा गार्ड्स और पेट्रोलपंप कर्मियों को छूट रहेगी। ये सभी नियम बुधवार की रात 8 बजे से लागू होंगे। ठाकरे ने कहा कि कुछ दिनों तक अनावश्यक लोगों का बाहर निकलना बंद करना है, इसलिए हम यह प्रतिबंध लगा रहे हैं। रेस्टूरेंट्स में बैठकर खाना खाने पर रोक रहेगी। सिर्फ होम डिलिवरी के लिए रेस्टूरेंट्स खुले रहेंगे। वहीं, राशनकार्ड धारकों के लिए सरकार की ओर से अनाज फ्री देने का भी ऐलान किया है। शिवभोजन एक महीने तक मुफ्त में देने का फैसला राज्य सरकार की ओर से किया गया है।
टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ