googleNewsNext

Maharashtra में 15 दिन तक Lockdown जैसे प्रतिबंध, जरूरी सेवाओं के अलावा सब बंद | Uddhav Thackeray Address

By गुणातीत ओझा | Published: April 13, 2021 10:58 PM2021-04-13T22:58:36+5:302021-04-13T22:59:25+5:30

पूरे महाराष्ट्र में धारा 144
15 दिन तक Lockdown जैसे प्रतिबंध

Uddhav Thackeray Address Maharashtra:महाराष्ट्र में कोरोना की तबाही के बीच आज सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 का ऐलान किया है। बुधवार शाम से 'ब्रेक द चेन' के लिए राज्य में धारा 144 लागू रहेगी। अगले 15 दिनों तक सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर लोग निकल सकेंगे। उद्धव ने कहा, हम यातायात के साधन बंद नहीं करेंगे। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सारी सेवाएं बंद रहेंगी। बैंक खुले रहेंगे। ई-कॉमर्स की सेवाएं खुली रहेंगी। पत्रकारों, सुरक्षा गार्ड्स और पेट्रोलपंप कर्मियों को छूट रहेगी। ये सभी नियम बुधवार की रात 8 बजे से लागू होंगे। ठाकरे ने कहा कि कुछ दिनों तक अनावश्यक लोगों का बाहर निकलना बंद करना है, इसलिए हम यह प्रतिबंध लगा रहे हैं। रेस्टूरेंट्स में बैठकर खाना खाने पर रोक रहेगी। सिर्फ होम डिलिवरी के लिए रेस्टूरेंट्स खुले रहेंगे। वहीं, राशनकार्ड धारकों के लिए सरकार की ओर से अनाज फ्री देने का भी ऐलान किया है। शिवभोजन एक महीने तक मुफ्त में देने का फैसला राज्य सरकार की ओर से किया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरेCoronavirus in MaharashtraUddhav Thackeray