Lockdown Fact Check: क्या Delhi में दोबारा होगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताई सच्चाई
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 15, 2020 07:20 PM2020-06-15T19:20:10+5:302020-06-15T19:20:10+5:30
क्या देश की राजधानी दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन होगा? इस पर दिल्ली सरकार का फैसला आ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ किया कि दिल्ली में अभी लॉकडाउन बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। बता दें कि पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो रहे हैं कि दिल्ली में लॉकडाउन लगने वाला है। मैसेज में दावा किया गया है कि दिल्ली में 18 जून से 4 हफ्तों के लिए लॉकडाउन लगने वाला है। वह भी राष्ट्रपति शासन के साथ। लेकिन इन अफवाहों और फेक न्यूज पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूर्ण विराम लगा दिया है।