चीन और पाक के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार, SIPRI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 15, 2020 03:31 PM2020-06-15T15:31:07+5:302020-06-15T15:31:07+5:30
चीन और पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। इसका खुलासा एक ताजा रिपोर्ट से हुआ है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) के ईयरबुक-2020 के अनुसार चीन के पास परमाणु हथियारों की संख्या 320 है। वहीं, पाकिस्तान के पास 160 परमाणु हथियार हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास सिर्फ 150 परमाणु हथियार हैं। यह संख्या इस साल जनवरी तक की बताई गई है। अहम बात ये है कि चीन और पाकिस्तान दोनों ही पड़ोसी देशों से भारत के मतभेद समय-समय पर उभर कर आते रहे हैं। पिछले साल भी कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई थी। साल 2019 की शुरुआत में एसआईपीआरआई ने चीन के पास 290 परमाणु हथियार होने की संभावना जताई थी। साथ ही पाकिस्तान के पास 150 से 160 और भारत के पास 130 से 140 परमाणु हथियार होने की बात कही गई थी।