googleNewsNext

भारत सरकार का पाकिस्तान पर दबाव, रिहा हुए भारतीय उच्चायोग के दोनों अफसर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 16, 2020 01:44 AM2020-06-16T01:44:31+5:302020-06-16T01:44:31+5:30

 

भारत सरकार का पाकिस्तान पर दबाव आखिरकार रंग लाया और इस्‍लामाबाद में गिरफ्तार किए गए दोनों भारतीय अफसरों को छोड़ दिया गया। दोनों अफसर दूतावास लौट आए हैं। पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अधिकारी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग वापस पहुंच गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि इस्लामाबाद में हिट एंड रन के एक मामले में कथित भूमिका के लिए सोमवार को भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानभारत सरकारPakistanGovernment of India