googleNewsNext

Kheti Bachao Tractor Rally: कृषि कानूनों के खिलाफ Punjab में Rahul Gandhi का विरोध प्रदर्शन

By आदित्य द्विवेदी | Published: October 4, 2020 03:33 PM2020-10-04T15:33:44+5:302020-10-04T15:33:44+5:30

हाथरस में बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने के बाद आज राहुल गांधी खेती बचाओ यात्रा में शामिल होने पंजाब पहुंच गए हैं। पंजाब के मोगा में राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पंजाब में कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इसमें निहाल सिंह वाला, जगरांव और रेनकोट शामिल है। इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहेंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीपंजाबअमरिन्दर सिंहRahul GandhiPunjabCaptain Amarinder Singh