लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir DDC Election Results| PDP को निर्दलियों से भी कम वोट| Anurag Thakur| Mehbooba Mufti

By गुणातीत ओझा | Updated: December 23, 2020 20:39 IST

Open in App
''तिरंगा फहराने से मना करने वाली महबूबा को करारा जवाब''जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में अनुच्छेद 370 (Article 370) हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहली बार हुआ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। जिला विकास परिषद (DDC Election) चुनाव के नतीजे मंगलवार को सामने आ गए, जिसमें गुपकार गठबंधन (Gupkar Alliance) ने कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत की है। हार के बावजूद भाजपा के लिए अच्छी खबर यह है कि पार्टी ने कश्मीर घाटी में भी अपना खाता खोल लिया है। साथ ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अंतिम नतीजों के मुताबिक, भाजपा को कुल 74 सीटें मिली हैं जबकि गुपकार गठबंधन को 112 सीटें मिली हैं। गुपकार गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत कुछ अन्य दल शामिल हैं।नतीजों की तस्वीर साफ होने के बाद भाजपा नेता अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने गुपकार गुट को निशाने पर लिया है। उन्होंने नतीजों पर जम्मू-कश्मीर की जनता को बधाई देते हुए पीडीपी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महबूबा के पुराने बयानों की याद दिलाते हुए उनपर एक-एक कर कई वार किए हैं।यहां सुनें अनुराग ठाकुर ने महबूबा मुफ्ति को कैसे लिए आड़े हाथइससे पहले गुपकार गठबंधन के इस चुनाव में प्रदर्शन पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती उत्साहित दिखीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'शांति और निष्पक्ष तरीके से पूरे हुए चुनाव लोकतंत्र की जीत है, लेकिन जमीनी हकीकत सामान्य से कहीं दूर थी, जिसके खिलाफ गुपकार गठबंधन ने चुनाव लड़ा था।'वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव से जो रुझान सामने आए हैं, वह गुपकार को काफी उत्साह देने वाले हैं।' उन्होंने लिखा, 'भाजपा ने इसे आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को लेकर प्रतिष्ठा का मुद्दा बना दिया था। अब लोगों ने जवाब दे दिया है और यह उन लोगों के लिए है, जो इन आवाजों को ध्यान से सुनने के लिए लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं।'
टॅग्स :जम्मू कश्मीरअनुराग ठाकुरमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर